Skip to main content

बूमरेंग , Palghar, Mumbai 20 April 2020

बूमरेंग
◆◆◆

और हमें लग रहा था कि हम सिर्फ मुस्लिम को मारेंगे 47 के विभाजन में, भिवंडी में, मुज्जफरपुर में, गोधरा में, बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद, और तमाम तरह के लिंचिंग करके , हम सिर्फ सिखों को मारेंगे 1984 मे
1947 के पहले से जो जहर हमने बोया था , जो जाति सम्प्रदाय के इंजेक्शन खून में लगा दिए थे आखिर उनका रंग रुप तो एक सीन सामने आना ही था - बहुसंख्यक भीड़ आवारा होती है जो ना साधु देखती है ना पहरेदार सुबोध सिंह - उसे अपनी खून की प्यास और वर्चस्व की भूख मिटाने को टारगेट चाहिये और हमने यह अच्छे से सीख लिया है कि कैसे संगठित होकर जन भावनाएं भड़काकर हत्याएं की जायें
पैटर्न देखिये और समझने की कोशिश करिये - कही भी कहा नही जाता कि जुलूस निकालो पर निकलते है, कोई नही कहता कि जय सियाराम के नारे लगाओ पर विक्षप्तों की तरह से अंधेरे में लोग चिल्लाते है, कोई नही कहता कि घर की अराजकों की तरह निकल पडों पर लोग चल देते है
हमने 73 सालों में सीखें अनुशासन, पक्का इरादा, दृढ़ संकल्प, गरिमा, दृष्टि सब खो दिया है, हमारा कोई चरित्र नही, हम सब दृष्ट दुराचारी, व्याभिचारी, निरंकुश और अराजक है - और इसके लिए ना संघ को दोष दीजिये ना भाजपा को, ना कांग्रेस या क्षेत्रीय दलों को - जब मायावती की रैली होती है तो ट्रेन ।के आप घुस नही सकते, कोलकाता में ममता की रैली में दुकान बंद करना ही बेहतर है, आरती और अजान के लिए भोंपूओं के खिलाफ आप ना बोलें तो ही बेहतर है
ये दो साधु रूपी विधायिका एवं कार्यपालिका और न्याय रूपी ड्राईवर की आजाद हिंदुस्तान की आवारा भीड़ द्वारा की गई हत्या है सामूहिक जानते बुझते हुए खुली आँखों से प्रायोजित हत्या और चौथा स्तम्भ वो कार है जो क्षतिग्रस्त है जिसमे से खींचकर भीड़ ने इन तीनों को निकाला है और गलती इन तीनों की भी है जो कड़े कानून और लागू नियम के बावजूद कार में लोकतंत्र के अंतिम संस्कार में हिस्सेदारी करने जा रहें थे
अभी भी हमें ना समझ आएगा ना हमारे नियंताओं को - एक दिन ये भीड़ दिल्ली और अपनी अपनी राजधानियों पर चढ़ाई करेंगी और कुचलकर रख देगी जैसे राजस्थान के हाई कोर्ट पर झंडा लहरा दिया था , या बसों और सार्वजनिक सम्पत्ति को पलभर में जलाकर राख कर देती है
पर शर्म मगर हमको आती नही है, मुस्लिम तो 25 -30 करोड़ है साला एक घँटे में निपटा देंगे पर ये जो 100 करोड़ हिन्दू सिख ईसाई और तमाम दलित आदि है इनका नम्बर नही आएगा क्या - आज दो वृद्ध पूजनीय साधु मरे है कल आपका भी नम्बर आएगा और दूसरा कोई नही आपका बेटा ही आपको भीड़ में ले जाकर आपका वध करेगा - इंतज़ार करिये - क्योकि आप कुछ बोलते नही उसे और प्रश्रय देते है
सबका टाईम आएगा - आज नही तो कल
[ बूमरेंग - गुलेल नुमा होता है जो खेलते समय फेंकने वाले की तरफ दोहरी गति से पलटकर आता है और भयानक रूप से चोट देता है ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...