Skip to main content

दिलखुश चटनी और सिवई का उपमा 6 March 2020 Sandip Ki Rasoi

सिवई का उपमा


● एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें राई, जीरा और मेथीदाना डालकर बघार लगाएं
● फिर आधा कटोरी ताज़े मटर के दाने, एक मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटा टमाटर डालकर अच्छे से भून लें
● अब इसमें साफ धोया हुआ खूब सारा कढ़ी पत्ता डाल दें
● अब बारीक सिवई दो कटोरी डालकर अच्छे से सेंक लें जब तक कि सिवई का रंग हल्का भूरा ना हो जाएं
● अब इस मिश्रण में लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें
● जब सिवई भूरे रंग की हो जाये तो एक ग्लास पानी डालकर तेजी से चलाएं ताकि गांठें ना पड़ें, जब सिवई फुल जायेंगी तो गैस बन्द कर दें
● अब मिश्रण को एक बढ़िया प्लेट में निकाल लें और इसे खोबरे के बुरादे और हरे धनिये की बारी कटी पत्तियों से सजाएं ,आधा नींबू डालकर गर्मागर्म खाएँ
● मजेदार नाश्ता तैयार है, आपको दो तीन बजे तक रसोई का मुंह देखना नही पड़ेगा
Image may contain: food
***
गर्मी की बहार - दिलखुश चटनी


● गर्मियां आ गई है , इन दिनों टमाटर बहुत ही सस्ते है अभी थोड़े दिनों में महंगे हो जाएंगे, आईये आज बनाते है टमाटर की स्वादिष्ट और पौष्टिक चटनी - जिसे आप एक माह तक फ्रीज में रखकर खा सकते है
● आधा किलो टमाटर लेकर साफ पानी से धोकर सूखा लें और बारीक काटकर रख लें
● अब एक गर्म कढ़ाई में दो चम्मच घी डालें और जीरे के साथ खूब सारे हींग का बघार लगाएं
● इसमें टमाटर डाल दें और पाँच मिनिट ढाँक दें , आधा चम्मच नमक डालकर पकने दें, ध्यान रहें इसमें कोई प्रिजर्वेटिव्हस नही डालना है
● अब खजूर, जो सर्दियों में पैकेट में मिलते है , एक पाव लेकर उसके बीज निकालें और कढ़ाई में डाल दें और फिर अच्छे से हिला कर ढाँक दें
● अब थोड़ा सा गुड़ डालें मिश्रण में और हिलाएं ताकि गुड़ पिघलकर एकजीव हो जायें
● अंत में आम के दो पापड़ के बारीक टुकड़े तोड़कर इसमें डाले और दो मिनिट पकाए
● गैस बंद कर दें और उपर से सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, पिश्ता और किशमिश डालकर मिश्रण को ठंडा होने दें
● स्वादिष्ट, पौष्टिक और जी ललचाने वाली मजेदार चटनी तैयार है - इसका स्वाद अलौकिक है

#संदीप_की_रसोई 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...