Skip to main content

गुरुग्राम के जज की पत्नी और बेटे की हत्या - Post of 13 Oct 2018


गुरुग्राम के जज की पत्नी और बेटे को गनमैन ने गोली मार दी - यह दर्शाता है कि वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा चाकरी में लगे तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की कितनी बुरी स्थिति है, यह हद दर्जे तक शोषण भी करते हैं , निर्धारित समय से ज्यादा काम लेते हैं और जानवरों से बुरा बर्ताव करते हैं
मेरी जानकारी में मध्यप्रदेश के मालवा प्रांत के एक आदिवासी बहुल जिले में जिला मुख्यालय पर एक महिला जज एक प्रौढ़ महिला की (45- 48 वर्ष की है) जो अनुकंपा नियुक्ति पर लगी थी - कोर्ट से अपने घर यानी बंगले पर उसने ड्यूटी लगवा ली और उससे बेदर्दी से काम लेती है - घर के झाड़ू पोछे से लेकर दो बार का खाना बनाना, चाय पानी, आतिथ्य, कपड़े, बर्तन और सारे काम करवाती है - जो शोषण की सीमा से भी बाहर जाकर है . बर्ताव भी भयानक है इस जज का; वह प्रौढ़ एक मराठी ब्राह्मण परिवार की महिला है और बहुत मजबूरी में अपने दो बेटों को पालन पोषण और उनकी शिक्षा के लिए इस तरह का काम करने को मजबूर है, ये कहती हैं यदि मैं कोर्ट में काम करूं तो मेरे काम करने के लिए एक सीमा है, समय निश्चित है - परंतु जज साहिबा घर पर सुबह से बुला लेती है देर रात तक हर तरह का काम अकेली से करवाती है
यहां मराठी और ब्राह्मण का सन्दर्भ इसलिए है कि कैसे वह भी इस तंत्र में प्रताड़ित हो रही है, दलित, आदिवासी और अपढ़ लोगों का ये क्या हश्र करते होंगे यह सोचकर ही सिहर जाता हूँ मैं. मेरे एक मामा भी वर्ग चार में कार्यरत थे जो सेवानिवृत्ति के दिन तक कलेक्टर झाबुआ के बंगले पर तैनात रहें और उनका इतना शोषण हुआ कि बता नही सकता, वो लगभग सायकिक हो गए थे और बातचीत में कलेक्टर, उनके व्यवहार और बंगले की साफ सफाई के अलावा कुछ नही बोलते थे और हम सब लोग उपहास उड़ाते थे, आज समझ रहा हूँ कि कितना विक्षप्त कर दिया सारे नालायक कलेक्टरों ने उन्हें, आज सेवानिवृत्ति के दस वर्ष बाद भी वही सब बड़बड़ाते रहते है और भूल नही पाते
अपने सरकारी कार्यकाल में मैंने फौज के अफसरों से लेकर सीहोर, होशंगाबाद, भोपाल, हरदा, बैतूल, देवास, हरदोई, लखनऊ आदि के तत्कालीन कलेक्टरों यहां तक कि वरिष्ठ कमिश्नर और वामी माने जाने वाले सचिव और मुख्य सचिव तक के कथित सम्भ्रान्त प्रशासनिक अधिकारियों तक को भी इस तरह के नीच कामों में संलग्न देखा है
मुझे लगता है जिस दिन इस प्रौढा को भी बहुत गुस्सा आएगा इस महिला जज को वो गोली मार देगी या खाने में जहर मिला कर दे देगी - फिर समाज को उस महिला को गाली देने का कोई हक नहीं होगा, आज जैसे जज साहब की पत्नी और बेटे को जिस अंदाज में गनमैन ने मारा है और दिलेरी से फोन कर बताया है उसने - वह एक तरह का शोषण के खिलाफ लिया गया बदला है
यही हाल कलेक्टर से लेकर एसडीएम और छोटे बाबू के घरों पर तैनात या विभिन्न जनप्रतिनिधियों के घरों पर तैनात तृतीय - चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हैं , ये अधिकारी और तथाकथित सभ्य लोग मानवीयता भूल कर हद दर्जे के शैतान हो जाते है और जिसका अंत इस तरह से होता है
मुझे तो लगता है कि अब जिस तरह से उग्रता बढ़ रही है और सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का ह्रास हुआ है उसमें इस सब पर आश्चर्य नही करना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...