Skip to main content

Posts of 12 Jan 16 International Youth Day


12 जनवरी 16 एक सार्थक दिवस _ अगर मालवा और कुमार जी घर में बीता पूरा दिन  












मैंने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया आज आगर मालवा जिले के लगभग एक हजार युवाओं के साथ. बत्तीस गाँवों के युवा आज इकठ्ठे हुए थे और सारा दिन इनसे खूब बात की, समझा और इनके भविष्य के लिए कुछ बातचीत की. गाँवों के इन होनहार बच्चों और युवाओं के साथ दिन बिताना बहुत ही सीखभरा रहा मेरे लिए.
बच्चे और युवा अपने गाँव, समाज और बदलाव के लेकर बेहद सचेत है और चिंतित भी. वे समाज में फैले उंच नीच, जाति और सामंतवाद की जकडन से बाहर निकलकर कुछ ठोस और सार्थक करना चाहते है. खेती में सोयाबीन के नुकसान के बाद खेतों में खड़े और खराब होते गेहूं को लेकर चिंतित है और वे कुछ ऐसा सीखना करना चाहते है जिससे गाँव में पानी रहे,इसके लिए जरुरी है एकता जिसकी कमी है परन्तु वे प्रतिबद्ध है कि वे अपने तई कोशिशें कर रहे है कि एकता बन जाए और कम से कम अपनी उम्र के समूहों में अर्थात पीयर समूहों में जाति, छुआछूत का दंश ना फैले और वे मिलकर संगठित होकर गाँव के विकास में सक्रीय भागीदारी निभा सकें. कार्यक्रम के अंत में दहेज़ ना लेने और ना देने की सबने शपथ ली जोकि सराहनीय था.
पूरे दिन इन युवा साथियों ने मुझमे जोश भर दिया और अनुभवी और सामाजिक कार्यकर्ता भाई Abhishek Sakalle की टीम ने जबरजस्त मेहनत से पूरे दिन को सार्थक बना दिया. आते समय मालवी तरीके से मित्रों ने जब साफा बांधा तो दिल भर आया. शुक्रिया दोस्तों आज आप लोगों के काम के बारे में थोड़ा सा जाना है पर जल्दी ही आउंगा और राजस्थान मप्र की सीमा पर बसे इस जिले में आप लोग जो अच्छा और महत्वपूर्ण काम कर रहे है वह देखने समझाने और सीखने आउंगा. इस सबमे सीहोर के अनुज तुषार हरणे का चार साल बाद मिलना भी कौतुक भरा एहसास था जो वहाँ स्वास्थ्य विभाग में बीपीएम है.
एक अच्छे और बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई और शुक्रिया प्यार और सम्मान के लिए. और इस सारे फ़साने में Himanshu Shukla ना होता तो किस्सा अधूरा ही रह जाता, जो अनुपस्थित रहकर भी पूरे समय हमारे साथ था और मंच पर लग रहा था कि अभी गाने की शुरूवात हो जायेगी. हिमांशु हरदा में घर के कुछ निजी कामों में और अपने करीबी मित्र की स्मृति में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के आयोजन में व्यस्त है इन दिनों.



*****
स्व पं कुमार गन्धर्व जी चौबीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगीत समारोह में भानुकुल, देवास आज अभी अप्रतिम वादन और गायन की अभूतपूर्व प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ. पहला कार्यक्रम मुम्बई के मिलिंद रायकर के वायलिन वादन से आरम्भ हुआ और समापन औरंगाबाद की शुभदा पराड़कर के गायन से हुआ.
दोनों के साथ तबले पर बेहतरीन तबला Ramendra Singh Solanki ने बजाया जिसे सुनना बहुत सुखद था रामेन्द्र के तबले की थाप ने वायलिन को सुर और गायन को नई उंचाईयां दी. गायन में शुभदाजी की शिष्याओं के साथ हारमोनियम पर संगत की Vivek Bansod जी ने. शुभदा जी ने अपने घराने की बंदिशे सुनाई और महफ़िल लूट ली. ये दोनों प्रस्तुतियां इतनी चित्ताकर्षक थी कि उपस्थिति गुणीजनों को तृप्ति मिली.
कार्यक्रम का संचालन विदुषी Kalapini Komkali ने किया. इस अवसर पर देवास, इंदौर, उज्जैन और कई जगहों के सुधी श्रोतागण उपस्थित थे.









Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...