Skip to main content

Posts of 16 Nov 15



मुझे आप निगेटिव कहें या कुछ और, फर्क नहीं पड़ता पर मेरे सवाल है कोई ज्ञानी जवाब दे दें तो आभारी रहूंगा.......... सिर्फ थोड़े से सवाल है.....

1) गाय उर्फ़ बीफ उर्फ़ मांस के मुद्दे कहाँ गए और अब सब शांत क्यों है.? 

2) जम्मू कश्मीर से लेकर छग तक में आतंकवादी उर्फ़ नक्सलवादी उर्फ़ मिलिटेंट चुप क्यों है?

3) वो पंजाब हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा से लेकर तमाम बाबाओं के डेरों का क्या हुआ और जिन लोगों ने कई दिनों तक रोड जाम करके रखे और अपने परम आराध्य को गिरफ्तार नहीं होने दिया उस पर क्या कार्यवाही हुई? 

4) श्रीराम मंदिर का निर्माण कब होगा मै स्वयं जाकर कारसेवा भी करना चाहता हूँ और चन्दा देना चाहता हूँ पर निर्माण शुरू होने के बाद और दरवाजों की ऊँचाई होने के बाद .

5) धारा 370 का खात्मा कब होगी, क्या है शुगर और ब्लड प्रेशर की वजह से गर्मी बहुत होती है चाहता हूँ कि बुढापे में कश्मीर में एक छोटा सा मालिकाना प्लाट खरीदकर एक आशियाना बना लूं ताकि शान्ति से ठन्डे प्रदेश में रह सकूं. 

6) मप्र में व्यापमं में अब कोई आत्महत्या उर्फ़ मौत उर्फ़ ह्त्या क्यों नहीं हो रही, सी बी आई क्या कर रही है? 

7) मप्र के पेटलावद में हुए भयानक विस्फोट का मुख्य आरोपी राजेन्द्र कास्वा क्यों और किसकी शह पर गायब है और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ और अभी के चुनावों में सभी बड़े नेता पेटलावद और आसपास रात्री निवास क्यों कर रहे है? 

8) माँ गंगा की सफाई का क्या हुआ, चाहता हूँ कि काशी नाथ सिंह की किताब असी का काशी को दुत्कारते हुए बनारस के घाटों पर जाकर एक बार गंगा में डूबकी लगाना चाहता हूँ ताकि मोदी जी और बाकी सबको दिए गए उलाहनों का पाप धुल जाएँ. 

ज़रा शांत होकर जवाब दें और जो लोग अपना दिमागी मवाद खाली करना चाहते है वे कृपया सुलभ का सहारा लें, यहाँ उल्टी ना करें.........

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...