Skip to main content

नर्मदा किनारे से बेचैनी की कथाओं पर अनुपम पाठक की टिप्पणी. 14 Nov 15


Anurag Pathak​, युवा कहानीकार और पाठक. 

आजकल संदीप नाईक का कहानी संग्रह “नर्मदा किनारे से बेचैनी की कथाएं” पढ़ रहा हूँ. चार कहानिया पढ़ ली है.  कहानिया जीवन का लेख है.  संदीप जी की यात्राओं और उन यात्राओं की त्रासदियों की अभिव्यक्ति हैं, ये सर्वथा अलग तरह की कहानियां है जो बहुत गहरे में उतरती है. इनका कहानी कहने का तरीका अत्यंत आत्मीय है एकदम अपना सा लगता है. पढ़ने पर जैसे हमारी अपनी ही कहानी है, मानो  हमारी अपनी यात्रा है हमारी अपनी ही व्यथा है. सतना, उत्कल एक्सप्रेस, हंसती हुई माधुरी दीक्षित पढी है  बहुत अच्छी है. दरअसल ये सब आत्मकथ्य हैं पर शायद जीवन घटनाओं और विचारो की दृष्टी से इतना व्यापक और संश्लिष्ट है कि संदीप जी का आत्मकथ्य "शेखर - एक जीवनी" जैसा महत् लेख बन जाता है. पता नहीं क्यों ये सारी कहानिया पढ़कर मुझे शेखर याद आ गया, वह भी इसी तरह अपने विचारों और कर्मों में इसी तरह भटकता रहा था और यह भटकना किसी सार्थक की खोज में था, आपका भटकना भी किसी सार्थक की खोज के लिए इन कहानियों में दिखता है. आपकी यात्रायें वस्तुतः अपने भीतर की यात्राएं ही है, शेखर भी तो अपने भय को जीतता है आपकी कहानियां - लगभग सभी, किसी भय को जीतने की कोशिश ही तो हैं. शुरु में मुझे भी कुछ ऐसा ही लगा था पर मैंने कुछ और कहानिया पढी तो उनकी वास्तविकता समझ आई. ये कहानिया एक ऐसे व्यक्ति के जीवन अनुभव है जिसने जीवन सामान्य न जीकर अलग तरह से जिया है, जो किसी खोज में निरन्तर है इसी खोज के रास्ते में माधुरी जैसी  बेचैन करने वाली कहानी मिलती है. मैं एक बात और कहना चाहता हूँ. आपकी सारी कहानियां एक करके एक उपन्यास बन सकता था - एक बेहतरीन उपन्यास, जिन्हें पूरा करने की अभी भी संभावना है. 
ये मेरे निजी विचार है, लोग असहमत हो सकते है, दूसरा मैं कोई मान्य आलोचक नहीं हूँ मेरी समझ सीमित हो सकती है, फिर ऐसा करते हैं कि मैं पूरी कहानियाँ पढ़ लूं फिर लिखूंगा. वो कहीं लगाना ठीक रहेगा. 

Comments

Onkar said…
समीक्षा पढ़कर कहानियां पढने का मन हो रहा है
Rishabh Shukla said…
सुन्दर हलचल......बधाई ...................
मेरे ब्लॉग पर आपके आगमन की प्रतीक्षा है |

http://hindikavitamanch.blogspot.in/

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...