Skip to main content

होशंगाबाद के अस्पताल में फिर एक बच्ची और प्रसूता की मौत 01/ 04/15

होशंगाबाद के सरकारी जिला अस्पताल में आज सुबह 530 पर रसूलिया होशंगाबाद निवासी सपना अभिषेक रघुवंशी ने एक बेटी को जन्म दिया जो जन्म के बाद ही तुरंत देखभाल के अभाव में मर गयी और ठीक दो घंटे बाद सपना की भी मौत सुबह 730 पर हो गयी. ड्यूटी डाक्टर चंदेईया थी जिहोने प्रथम श्रेणी की लेडी डाक्टर डी हरने को बुलाने में देरी की और जब तक ये डा हरने मैडम पहुँचती सपना की मौत हो चुकी थी. सपना को 30 मार्च को भर्ती किया गया था और आज 1 अप्रेल को उसकी मृत्यु हो गयी - तंत्र में रहकर, वाह क्या बात है ??? शाबाश !!!!
सपना की तबियत रात में ही बिगड़ चुकी थी, उसका कायदे से सीजेरियन आपरेशन होना था परन्तु ड्यूटी डाक्टर टालती रही और नार्मल डिलीवरी का इंतजार करती रही बाद में सुबह सपना ने एक जब बच्ची को जन्म दिया तो जन्म के तुरंत बाद बच्ची की मृत्यु हो गयी. मेरे स्रोतों ने बताया कि वरिष्ठ डाक्टर को बुलाने और उन्हें आने में भी देरी हुई वरना कम से कम सपना को तो बचाया ही जा सकता था. सपना की यह पहली ही डिलीवरी थी और सपना की उम्र लगभग चौबीस पच्चीस बरस ही थी.
और कितनी जानें लेंगे ये डाक्टर और सरकारी तंत्र जबकि होशंगाबाद के अस्पताल में नवजात गहन कक्ष इकाई, निप्पी के सहयोग से विशेष वार्ड और प्रसुताओं के लिए भी विशेष देखभाल की सुविधाएं है. तत्कालीन कलेक्टर निशांत वरवड़े ने अस्पताल को बहुत ठीक कर दिया था जिसे राहुल जैन ने भी मेंटेन रखा परन्तु अब क्या हो गया है? दुर्भाग्य से जिस अस्पताल के लेबर रुम में कुतिया बच्चों को जन्म दें और वे बच्चे चार दिन तक पड़े रहे कोई स्टाफ इन बच्चों और कुतिया को ना हटायें, या अस्पताल का कर्मचारी रात दो बजे एक सोलह बरस की लड़की से बलात्कार कर लें और अस्पताल प्रशासन एफ आई आर लिखाने में भी कोताही बरते तो उस अस्पताल, प्रशासन और शासन पर क्या सवाल उठाये जाए. क्या कर रहे है डीपीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन?
प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बहुत बात करते है शिशु मृत्यु दर और माताओं की मृत्यु को नियंत्रण करने की पर जब ऐसे मामले सामने आते है तो सवाल उठेंगे ही . क्या मप्र के माननीय मुख्य मंत्री कुछ करेंगे?
यहाँ पढ़िए शिकायत जो सपना के पति ने अभी अभी की है जिसमे वे कह रहे है कि लेबर रुम से वार्ड में शिफ्ट करते समय लापरवाही से सपना नीचे गिर गयी स्ट्रेचर से और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. कितना शर्मनाक है यह सब, आप यकीन करेंगे ऐसे किसी भी तंत्र पर?

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...