Skip to main content

उस युवा को सच मे सलाम जो करता तो मजदूरी है पर इतना जागरूक और स्पष्ट कि बता नहीं सकता.

लखनऊ मे एक ऐसे कॉलोनी मे रहता हूँ जहाँ ज्यादा बड़े अफसर, पुलिस वाले और तथाकथित ओहदेदार  लोग रहते है इसमे एनजीओ से लेकर डाक्टर भी शामिल है. आज शाम को जब बिजली नहीं थी तो मेरे पड़ोस मे कुछ लोग बैठे थे जिनमे एक डाक साब थे रिटायर्ड और उन्होंने और कॉलेज की एक मेडम और उनके इंजिनियर पति ने एक गरीब बच्चे को इतनी जोर से तमाचा मारा कि सारे निशान उसके गालों पर  आ गये.

बच्चा घर गया और अपने बड़े भाई को बुलाकर लाया. भाई ने मेरे सामने इन तीन बड़े लोगों की जब क्लास ली तब मुझे पता चला कि क्यों मारा. कारण यह था कि वो बच्चा इन मेडम के घर के सामने से कई बार निकला था क्योकि उसकी आज छुट्टी थी और वो सायकिल चला रहा था, इन्हें शक हुआ कि वो दस बारह साला बच्चा चोर होगा और इनके घर के सामने से निकला है तो कोई गहरी साजिश रच रहा होगा. उस बच्चे के भाई ने कहा कि क्या आपके बच्चे सायकिल नहीं चलाते, क्या हमें सड़क पर घूमने का कोई हक नहीं है, बेचारे मेरे भाई आज होटल की छुट्टी थी इसलिए घर से बाहर घूम रहे थे, वे सुल्तानपुर के पास किसी गाँव से आये है और तेलीबाघ मे किसी दूकान पर लिट्टी चोखा बनाने का काम करते  है.

पर ये तीनों शरीफ लोग उस पर भी चढ बैठे तब मैंने बीच बचाव किया. तब उस बच्चे के भाई ने कहा कि मै लिहाज कर रहा हूँ वरना गालों पर जिस तरह के निशान  है मै उससे ज्यादा बेहतर निशान आपके गालों पर बना सकता हूँ और पुलिस मे जाकर एफ आई आर करवा दूँ तो सारी शराफत रह जायेगी कल जब मीडिया मे आप लोगों की औकात दिखेगी तो सब समझ जाओगे. यह सुनना था कि ये तीनों खिसक लिए और उससे माफी माँगने लगे. वो भाई बोला कि मै भी इसी कॉलोनी मे रहता हूँ और आप हम मजदूरों  को बेवक़ूफ़ मत समझना हम भी पढ़े लिखे है और सब नियम कायदे जानते है, अगर आई डी प्रूफ चाहिए हमारा  तो थानेदार मांगे आप होते कौन है यह माँगने वाले, आपकी औकात क्या है, चोर तो आप लोग है जो यहाँ महल बनाकर बैठे है गरीबों के हक का रूपया मारकर.

भाई मजा आ गया पहली बार ऐसा तू तडाक करने वाला दमदार युवा मिला जिसने इन तीनों तथाकथित संभ्रांतों को एक ही झटके मे पानी पिला दिया. जियो मेरे शेर जियो.

और सच मे उस बच्चे को इस नालायक डाक्टर ने मारा था वो बेहद गंभीर था, बच्चों पर इतने अधिकार से मारने वाला नालायक डाक्टर मैंने पहली बार देखा है. बाद मे मैंने तीनों से कहा कि आईन्दा आप ऐसी हरकत ना करें और यह सड़क सच मे किसी की बाप की संपत्ति नहीं है और अगर आपको डर है तो अपने घर के आगे सिक्योरिटी लगावाईये ना कि किसी अबोध बच्चे को मारकर अपनी मर्दानगी दिखाए.


उस युवा को सच मे सलाम जो करता तो मजदूरी है पर इतना जागरूक और स्पष्ट कि बता नहीं सकता. अगर ऐसे लोग हो जाये तो हमारे देश की हालत सुधर सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...