Skip to main content

भोर के सपने

चार कटखनी बिल्लियों से देश परेशान है और दुनिया इस देश की लोमड़ी से.........एक बिल्ली को हाथी से मुहब्बत है वो सारे प्रांत में हाथी लगाकर उनपर से सत्ता हासिल करना चाहती है, एक बिल्ली जूते चप्पलों से अपने राज दरबार की शान बनाए रखती है, तीसरी सिर्फ बडबड कर देश के नामुराद मौन मोहन सिंह को नचाना चाहती है, चौथी देश की राजधानी में बैठी जल-मल बोर्ड और इहारी-बिहारियों को कोस कर अपना अपराध बोध पूरा करती है और सबसे ज्यादा लोमड़ी देश और जंगल की सत्ता को वशीभूत कर अपने दूध पीते शावक को जंगल राज सौपना चाहती है. हाथीयों ने बगावत कर दी और जूते चप्पलों की फेक्ट्रियां बंद हो गयी और एक गूंगी नेत्री से ट्राम में बैठे लोग हंसिया हथोडा लेकर लोग उत्तेजित है बदला लेने को, एक और चारु मुजुमदार की व्युत्पत्ति हो रही है, दिल्ली के बिहारी बिल्ली का दूध छुडाकर उसे घंटियों की ट्रेन में बिठाकर दूर यमुना पार छोड़ आये है और लोमड़ी से परेशान प्रजा अपने लिए एक नए नायक की तलाश में नपुंसकों की भीड़ में मर्द ढून्ढ रही है सेना नायक पराजित है, देश के लोग गैस बत्ती के भावों से नाराज पुरे दरबार में आग लगाना चाहते है, पेट्रोल और डीज़ल को लेकर सडकों पर है सारे पानीदार लोग और कुछ उचबक नेता जो सतासीन होना चाहते है और देशप्रेम का नाटक कर भरमाते रहे है- जो ना आजादी में थे ना निर्माण में, सिर्फ मंदिर- मस्जिदों के  विध्वंस में जिनका नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है, अब सडकों पर आपस में कुत्ताफजीती में पड़े है इनकी  एक दो बिल्लियाँ अभी भी मुखर है यहाँ वहाँ और रोज चोले बदलती रहती है.......बिल्लियों की शव यात्रा निकलने को है और देश के बुद्धिजीवी और मीडिया के लोग बगल में चीज़, मुख में अमूल का बटर, हाथो में घी की हांडी लेकर निकल पड़े है सर पर तनी है बैनरों की छत जिसपर जे एन यू , नक्सलबाड़ी लेकर अम्बेडकर विवि  के नारे सजे है.........और कही से कुमार गन्धर्व के स्वर मुखरित हो रहे है  "उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला" भोर का सपना कितना डरावना है........

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...