Skip to main content

Khari Khari 18 April 2023

साहित्य, साहित्य के धन्धेबाज इतने नीरस, उबाऊ और पकाऊ हो गए है कि ना पढ़ने की इच्छा बची है ना कुछ लिखने की
बेहतर है साहित्य त्यागकर कुछ और किया जाये मतलब सिवाय बकवास, आत्म मुग्धता, निंदा, चुगली, नीचता और घटियापन के कुछ शेष नही
वही कि हर जगह गैंग है, मवाली है, कुपढ़ है, बकलोल है, लठैत है और निरापद लोग है, जिन लोगों का समाज, समुदाय और बदलाव से सरोकार नही उनसे क्या रिश्ता और दोस्ती रखना, अपने को कोई शौक भी नही अब, किसी से कोई "रोटी - बेटी का सम्बंध तो करना नही या निभाना है", गैर सरोकारी लोगों से रिश्ता निभाने में समय क्यों बर्बाद करना, मरे ससुरे मेरी बला से - बहुत कुछ अभी पिछले कुछ दिनों में स्पष्ट हो गया
लिहाज़ा, आज से सब बकवास को अलविदा, बस अब ना किसी को लिखना, ना किसी को पढ़ना - बेहतर है जो साहित्य के धन्धेबाज है वो विदा ले लें या छंटनी करनी पड़ेगी , 70 - 80 मंजे हुए लोगों को अभी तक निकाल दिया है सूची से, अभी यह क्रम जारी रहेगा अगले पूरे हफ़्ते, बस 300 -350 तक सूची रहेगी, जरूरत ही नही इन ज्ञानियों की
मैं भी कम नही किसी से पर जब अपने को किसी से अब मतलब नही तो क्या अर्थ है फालतू समय बर्बाद करने का और लफड़ों में पड़ने का और झगड़े करने का, विचारधारा का तो अब मतलब नही , सब रंगे सियार और गिरगिट है बाकी तो जो है हइये है
रचतें रहो और अपनी ही आत्म मुग्धता में बने रहो
कृपया उम्मीद न करें कोई, न क़िताब भेजे, जगह नही और समय भी नही आपकी पब्लिसिटी करने का या आपकी पोस्ट पर दिमाग़ लगाने का, वैसे ही कम अक्ल हूँ , हाँ एक बात जरूर है कुछ लोगों को छोडूंगा नही - यह साफ़ है

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...