Skip to main content

Poem of Madan Kashyap on Facebook 24 Aug 2021

 Madan Kashyap जी की एक नई कविता उन्होंने अपनी वाल पर शाया की है, मेरा मूल सवाल है कि कविता में समाज शास्त्रीय घटनाओं और विश्लेषण नही और मौजूदा देश काल परिस्थिति और वैश्विक परिप्रेक्ष्य नही तो कविता लिखना बेमानी है और कोई अर्थ नही ऐसी कविता, कहानी या उपन्यास का - फिर हमें - "तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित - चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ" टाईप लिखना चाहिये

मुझे लगता है कि कविता ठीक ठीक ही है पर मदन जी दूसरा पहलू भूल रहें है कि हर जगह स्त्रियाँ है अब बहुतायत में, सारे कानून स्त्रियों के पक्ष में है, सुशासन में स्त्रियाँ है, इन सबके क्रियान्वयन की अपनी दिक्कतें जरूर है पर बगैर अन्य पहलुओं पर विचार किये इस कविता को सिर्फ लिजलिजी भावुकता ही कहा जा सकता है
दहेज, बलात्कार, प्रताड़ना से लेकर घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण जैसे कानून की आड़ में पुरुषों का शोषण और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाली स्त्रियाँ बड़े पैमाने पर है - इस बात को व्यापक दृष्टि से देखें समझे बिना इस कविता का कोई अर्थ नही है, फर्जी आरोपों की एक लम्बी सुनियोजित श्रृंखला है जो स्त्रियों ने अपने पक्ष में स्थापित कर ली है
यदि यह तालिबान जैसी घटना पर प्रतिक्रिया स्वरूप लिखी गई है तो ठीक अन्यथा यह विशुद्ध एकतरफा कविता है
हाँ, बहुत दूर दराज के सामंती माहौल में यह शायद सामयिक हो पर ग्रामीण स्त्री भी अब हंसिया और कुदाल लेकर खड़ी है और यह सब इसलिये कह रहा कि मैं रोज़ गांव दर गांव घूमता हूँ प्रशासन से लेकर उद्योग और अदालतों में जीवंत केसेस देखता हूँ
कृपया ध्यान दें कि मैं महिला विरोधी नही और ना ही इस तरह की कविताओं का विरोधी हूँ पर कैथरकला की औरतें या "तीरे माथे पे ये आँचल बहुत ही खूब है लेकिन" भी ध्यान रखना होगा कि कविता का विकास कहाँ से होता हुआ कैसे हुआ है सिर्फ निगेटिव छबि दिखाकर हम महिलाओं को कमज़ोर ही कर रहें है - विश्व स्तर से लेकर भारत तक स्त्रियों को देख लें कि वे आज कहाँ है
आज जेंडर के मुद्दे बहुत अलग स्तर के है
•••••••
|| एक दिन स्त्रियाँ ||
-------
बैंक होगा
पर वहाँ स्त्रियाँ नहीं होंगी
विश्वविद्यालय होगा
टेलीविजन भी होगा
हस्पताल भी होंगे
पर स्त्रियाँ कहीं नहीं होंगी
उन्हें न तो पैसे की ज़रूरत होगी
न ही शिक्षा या इलाज की
आवश्यकता बस होगी तो केवल हिजाब की
काले बुर्कों में कैद कर
उन्हें डाल दिया जाएगा काली कोठरियों में
जहां कभी-कभी कुछ ख़ौफनाक आवाज़ें आएंगी
बंदूकों की या अजानों की
औरतों के चीख़ने की या बच्चों के रोने की
धीरे-धीरे मिटती चली जाएंगी उजाले की स्मृतियाँ
सबसे जहीन स्त्रियाँ बस जुगत लगाती रहेंगी
कि पतियों की पिटाई से कैसे बचे
सबसे सुंदर स्त्रियाँ ख़ैर मनाती रहेंगी
धर्मधुरंधरों की निगाहों से बचे रहने की
फुसफुसाहटों और सिसकियों तक
सीमित हो जाएंगी सबसे ख़ूबसूरत आवाज़ें
कला केवल भोजन पकाने की रह जाएगी
वैसे करने को होगा बहुत कुछ
लेकिन रसोई और बिस्तर से बाहर कुछ भी नहीं
ज्ञान बस थोपे गये कर्तव्यों के पालन के लिए होगा
दहशत इतनी गहरी होगी
कि कई बार उसके होने का एहसास भी नहीं होगा
फिर एक दिन ब्लैक होल में तब्दील हो जाएंगी
काली कोठरियाँ
और संगीनों के साये में मुर्दा हो रहीं स्त्रियाँ
हमेशा के लिए उनमें दफ़्न हो जाएंगी
बच्चा जननेवाली कुछ मशीनों को छोड़कर!

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...