Skip to main content

दक्षायणी वेलायुधनm Kuchh Rang Pyar ke and other Posts of 25 August 2021

अपने सभी स्कूल और महाविद्यालय के पुस्तकालय कक्ष का नाम दक्षायणी वेलायुधन होना चाहिए, (लाइब्रेरी कक्ष के नाम के लिए सिर्फ़ "दक्षायणी" नाम भी ले सकते हैं)

दक्षायणी वेलायुधन संविधान सभा में पहली और अकेली दलित महिला थीं

भारत की पहली दलित महिला ग्रेजुएट भी थीं, इनके बारे में यहाँ पढ़ सकते है


https://100extraordinarywomen.blogspot.com/2018/02/dakshayani-velayudhan.html?m=1&fbclid=IwAR1hGaAhnwHWw0jG8CMe-DAF4LFgy8AJKOWYZ4sOR9CxMBo2QYw2rNZGvyA
***
रे रेट्स निम्नानुसार हेंगे आज से -
◆ एक कहानी का 15 हजार
◆ एक कविता का 21 हजार
◆ आलेख का 25 हजार
◆ फेसबुक लाइक का 100, कमेंट का 500 और शेयर का 1000 रुपये
◆ यूट्यूब झेलने के 25 हजार नगदी
◆ शोध करने का 35 हजार
◆ शोध सामग्री देने का 40 हजार
••••••••••
बाकी देख लो भिया अपना अपना, अब फोन करो तो जे पढ़ लेना पेले फिरीज फोन करना अपुन कूँ
[ नोट - लाइवा वाली एड्स की बीमारी म्हणे ना है - सो बात ई मत करना लाइव की ]
[ विदेशी मित्रगण इसी भाव से डॉलर, यूरो या दीनार में देवें ]
***
|| रुपया छठी इंद्री है - जो पाँच इंद्रियों को चलाती है ||
•••••••••••••
सुना प्रसिद्ध लेखक सुरेंद्र वर्मा ने अपने ऊपर शोध करने वाले से ₹ 25,000/ - मांगे है, आज कोई भी शोधार्थी गरीब नही है - 30 - 40 से 45 हजार तक स्कालरशिप मिलती है प्रतिमाह, यदि वंचित वर्ग से हो तो और मजे है - सब फ्री और रुपया अलग, दारू के ठेकों पर इनकी कमाई स्वाहा होती है या माशूकाओं पर फिर काहे के गरीब - ये रोते इतना बुक्का फाड़कर कि इनका प्रेमचंद, निराला या कोई डबराल अभी मर गया हो, हमेशा गरीबी का रोना रोयेंगे, कई तो शादी कर लेते है और मैरिड आवास में रहते है विवि परिसरों में - आईआईटी से लेकर तमाम विवि में मैंने देखें है ऐसे बेचारे गरीब शोधार्थी
वाजिब मांग है - फोकटिये शोधार्थी, लेखक, टुच्चे पत्रकार और घटिया सम्पादकों के लिए लेखक दुधारू गाय है जब चाहे दूह लिया, अनुवाद भी फ्री चाहिये - कई कुंठित आत्मायें तो फोन करके दिमाग़ चाट जाती है - खासकरके, पीएचडी के छात्र विषय तो विषय फिर अपने चचेरे भाई बहनों, मौसी, बुआओं के मृत्यु प्रमाणपत्र कैसे बनेंगे या बाप - दादों की जमीन का नामांतरण या बंटवारा कैसे करें - तक पूछने में हिचकते नही है, इनके प्रेम मुहब्बत और ब्रेकअप के घटिया स्तरहीन किस्सों से दुनिया परेशान है ही
यह प्रवृत्ति घातक है - लेख, रचना या शोध करने का रुपया जब तक नही तब कुछ नही देना चाहिये
वेब पोर्टल या पत्रिका या प्रकाशक का सम्पादक - मालिक कमा ही रहा है - कोई भूखों नही मर रहा - दिल्ली, मुम्बई या कोलकाता में रहता है बंगलों या बड़े फ्लैट में, औलादें महंगे कॉलेजेस में पढ़ती है या बच्चे पब्लिक स्कूल्स में, घर मे चार काम वाली बाईयाँ है - ड्राईवर है, कार से लेकर हवाई यात्राओं का सुख भोग रहा है, सैंकड़ो एकड़ जमीन दबाकर बैठा है और पूरी ऐय्याशी से खुद भी रहता है, अपनी औलादों को भी रखता है - बस लेखकों के आगे नंगे - भूखे होने का रोना रोता ही रहेगा, कभी एक मुफ्त ब्रोशर भी नही भेजता - नए प्रकाशन या पत्रिकाएँ भेजना तो दूर
और सुरेंद्र वर्मा ने कालीगुला के बहाने हमें सीखाया है कि "मुझे चाँद चाहिये" तो डटे रहिये मुफ्त की संस्कृति के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद रहें
या उनपर शोध करो जो महाविद्यालयों या विवि में बैठे फोकटियों पर जो रोज़ - रोज़ और दिनभर सिर्फ फेसबुक और वाट्सएप चलाने का रूपया कमा रहे है - डेढ़ से ढाई लाख प्रतिमाह, मतलब आप कुछ लिखो कि ऑफिस टाईम में अपने माड़साब का कमेंट सबसे पेले आएगा एकदम से शानदार तरीके से
***
मेरी छत पर आए बन्दर
खा गए सारे चने बन्दर
धूम धड़ाका करें बन्दर
भूखे प्यासे मरें बन्दर
आपके यहाँ छोटे बच्चे हो तो उन्हें ये वीडियो बताएँ, बात करें, कहानी बनाने जो कहें और चर्चा करें कि कैसे वन कटने से बन्दर शहरों में घूम रहें है और कितनी मुश्किल में है इन दिनों
ये वीडियो अपने आपमें त्रासदी की कहानी है एकदम छोटे बन्दर के बच्चे भी है और कैसे ममता उन्हें भूखा रहने नही देती और खींचकर खिलाती है , पानी पिलाती है
ध्यान से सुनेंगे तो आवाज़ें और उनकी बातचीत भी सुनाई देगी

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...