Skip to main content

Khari Khari (SMS) , Sherni and Skater Girl , Posts of 14 to 22 June 2021

 || आता ना जाता, मैं भारत माता ||

••••••
राम, श्याम, सोहन, मोहन, गीता, सीता, चम्पा चमेली टाईप युवा पत्रकार सिर्फ स्कैंडल बनाने के लिए बगैर अध्ययन और तथ्यों के बकवास लिखते हैं, प्रेम, मुहब्बत, ब्रेकअप, सिगरेट के छल्लों, लिजलिजी भावुकता और बकवास पोस्ट के साथ रोज़ बकर लिखते है और खुद को खुदा समझते है, 23 - 24 साल उम्र हुई नही और लाइक्स कमेंट्स की भूख इन्हें कॉपी पेस्ट करने का बढ़िया अवसर देता है, एक साल में दस नौकरी बदलने वाले ये विचारधारा और विचार दोनो से एकदम रिक्त होते है, अपनी बेवफ़ा माशूकाओं के फोटो डालकर उन्हें बदनाम करेंगे पर जेंडर समानता पर जरूर लिखेंगे और यह भी कि घर में माँ ही सब काम करती है और मैं राजा बेटा बनकर निठल्ले टाईप घूमता हूँ, खुद बेहद सामंती होंगे पर दलितों के नाम पर टसुए बहाएंगे रोज, जबरन पुलिस से भेड़े लेंगे ताकि जल्दी प्रचार मिलें और एक रात में फेमस हो जाये, और पुलिस देखकर दस्त हो जायेंगे वो अलग 

कॉपी पेस्ट, चाटुकारिता करके स्वयंभू महान बनें ये लोग आपसे नौकरी के लिए चिरौरी करते है और जब तर्क की बात करो या इनकी पोस्ट पर वाजिब सवाल करो तो खिसिया जाते है, फर्जी क्रांतिकारी नुमा ये लोग गज़ब ही होते है, निजी जिंदगी में फ्रस्ट्रेटेड और अपराध बोध से ग्रस्त, बचो इनसे

कोरोना में बीमार हो गए है बापडे, क्या किया जाए, कहानी कविता से लेकर विएतनाम तक लिखेंगे कॉपी पेस्ट करके, बस महान बनना है रवीश, पूण्य प्रसून या रजत शर्मा आता जाता कुछ नही सिवाय कॉपी पेस्ट के , फेसबुक पोस्ट से इन्हें लगता है क्रांति हो जायेगी, एक वेब पोर्टल नही पूछता, दिल्ली मुम्बई में तेल लगाते है सम्पादकों को और दस हजार में बंधुआ बनने  को तैयार हो जाते है अहमक कही के

ख़ैर 

#खरी_खरी
***
जो ठसक वन विभाग के डीएफओ में होती है जो लटके झटके होते है और भयानक घमंड होता है, वह विद्या बालन में दिखा नही, अलबत्ता सहज रूप से आदिवासियों की जल जंगल जमीन की समस्याओँ को दर्शाने में कुछ हद तक फ़िल्म कामयाब रही, हमें असल मे सस्पेंस, मारधाड़, अपराध, चमक दमक और स्कैंडल की इतनी आदत पड़ गई है सीधी सादी जीवन से जुड़ी और दिन रात काम करती महिला वनाधिकारी की फ़िल्म में रोचकता नही लगती और उन पैमानों पर यह फ़िल्म फेल है
मप्र के बालाघाट जिले के गढ़ी, बैहर के सुदूर जंगलों में फिल्माए दृश्य रोमांचित करते है और निर्मल वैन गंगा नदी से जुड़ी और पेंच, पन्ना, कान्हा, बांधवगढ़ तथा माधव नेशनल पार्क से जुड़ी जंगल की स्मृतियों को फ़िल्म ताजा कर गई
देखिये, यदि एक धीमी गति से चलने वाली शुष्क फ़िल्म में आपकी रुचि हो तो
#शेरनी अमेजॉन प्राइम पर है
***
शानदार, जोरदार, जबरदस्त फ़िल्म
नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें , ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए खेल कितने जरूरी है और कैसे छोटे से प्रोत्साहन से वे बड़ा चमत्कार करते है, कैसे स्केटिंग जैसे नए खेल का ग्रामवासी विरोध करते है और अंत मे खेल ही जीतता है , जेंडर आधारित भेदभाव भी यहाँ है पर प्रेरणा की माँ उसको एक बार सहारा देती है और प्रेरणा घायल चोटिल होकर पुनः लौटती है और जीतती है
"Skater Girl"
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...