Skip to main content

24/25 जुलाई 2018 के यादगार पल अजमेर में

24/25 जुलाई 2018 के यादगार पल अजमेर में 
___________________________________


कुछ बे-ठिकाना करती रहीं हिजरतें मुदाम
कुछ मेरी वहशतों ने मुझे दर-ब-दर किया
-साबिर ज़फ़र

******













अजमेर में हूँ एक प्रशिक्षण में
अचानक से फोन आता है कि आप कब तक रहेंगे - मैनें कहा क्यों , फिर थोड़ा सोचकर बोला कि अभी हूँ 2 दिन और
ठीक है शाम को मिलते है

कहां
अजमेर में, पता भर बता दीजिए
अबे ओ बिहारी, दिल्ली में पढ़े , केरल में नौकरी कर रहे ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता,सियाहत के लेखक - अजमेर राजस्थान में है केरल में नही , कहां से मिलेगा शाम को , दिमाग खराब है क्या
दादा शाम को मिलते है... फोन कट गया ! दिनभर व्यस्त रहा शाम को अचानक फोन आया 520 पर, बस दो मिनिट में पहुंच रहा हूँ - बाहर आइये
मैं कमरे से निकलकर बाहर आता हूँ तो देखता हूँ साक्षात आलोक बाबू सामने है , 8-9 साल बाद - सपना या सच अपने को चिकोटी काटता हूँ और गले लगा लियौ भींचकर तो यकायक आँसू निकल पड़े । संयोग ऐसे भी हो सकते है क्या, जीवन इतना सुखकर भी हो सकता है ?
थोड़ी देर में एक मोहतरमा आती है मिलने - जिन्हें आलोक ने बुलाया है और फिर एक और सज्जन, एक शोधार्थी दोपहर ही आ गया था मिलने - बस फिर क्या, खूबसूरत समां चाय और बातचीत । लम्बी बात साहित्य, शिक्षा, निंदा पुराण, लेखन, कविता , कहानी, उपन्यास, दिल्ली , किताब , प्रकाशक और राजस्थान के लेखक - मतलब डेढ़ दो घँटे बातचीत और दो खूबसूरत मेजबानों के साथ लज़ीज़ भोजन, मतलब जीवन मे इससे बेहतर और क्या हो सकता था!!! और यह सब सम्भव हुआ फेसबुक वाट्स एप्प की बदौलत - आप गलियाते रहिये इन माध्यमों को पर हम तो इश्क की दुनिया इन्ही प्लेटफॉर्म्स से आबाद करते रहेंगे जो जीवन को सुलभ बना रहे है और दोस्ती के दायरे बढ़ा रहे है
भोजन पश्चात दोनो मेजबानों द्वारा अपनी लिखी किताब भेंट करना मतलब सोने में सुहागा . सहज, सौम्य, विशुद्ध अकादमिक अध्येताद्वय डॉ विमलेश शर्मा जी, एक अच्छी कहानीकार - जो कमलेश्वर के साहित्य पर पी एच डी कर स्थानीय कन्या महाविद्यालय में प्राध्यापक है, डॉ किशना राम महिया जी - संस्कृत के प्रकांड विद्वान और प्राध्यापक - जो हिंदी साहित्य के गम्भीर अध्येता भी है, से मुलाकात , दोनो का स्नेहिल साथ और आतिथ्य मिला
सुबह ख्वाज़ा साहब की दरगाह शरीफ हो कर आया था पर रात को फिर सियाहत के लेखक Alok Ranjan के लिए टांग दुखाते हुए रात ग्यारह बजे पुनः दरगाह पहुँचे। इतनी भीड़ और रंगीन नज़ारे, कव्वाली का सुरूर और लोगों की श्रद्धा देखकर अभिभूत हुऐ दरगाह जो बन्द थी सिर्फ ज़ायरीन अंदर जा सकते थे पर कैम्पस में देर तक बैठकर सब निहारते रहें और रूहानी सुकून को महसूस किया, किसी शहर को सोते हुए देखना कितना सुकून देता है यह एहसास पुख्ता हुआ
खूब गप्प करते लौटे और फिर रात लगभग दो बजे सोए
कल सुबह दरगाह गया था तो पता नही था कि केरल से दिल्ली आया आलोक अचानक यूं मिलने आ जायेगा और जीवन की 25 जुलाई की शाम को इतने प्यारे दोस्तों के साथ अमर बना देगा - यह सब ख़्वाजा साहब की दुआओं के फ़लीभूत होने का असर है कि हम 8 साल बाद मिलें
सबका शुक्रिया , यह दिन धरोहर है और स्मृतियों में बने रहने वाली ताकत





Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...