Skip to main content

Diwali 30 Oct 2016


मैं मरूंगा सुखी
मैंने जीवन की धज्जियां उड़ाई हैं.
- अज्ञेय

*****

जिस अंदाज में देवास जैसे छोटे से कस्बे में पटाखों की गूँज है और रोशनी की जगमगाहट है उससे लगता नही कि मैं एक औसत मध्यम वर्गीय लोगों और प्रायः रूपये का रोना रोने वालों के बीच रहता हूँ और अब मुझे फिर से औद्योगिक क्षेत्र की समाप्ति के बाद उजड़े शहर में गरीबी, बेचारगी, बेरोजगारी, बाज़ार, मालरहित कस्बाई मानसिकता और अभाव जैसे शब्दो को परिभाषित करना होगा।
समझ नही आता कि रुपया आता कहाँ से कैसे है और कहाँ और क्यों जा रहा है बावजूद इसके कि यह कस्बा आज भी औसत जीवन जीता है और लगभग हर घर किसी ना किसी ऋण की किश्तें चुकाते हुए, हाँफते हुए साँसों के सफर में आगे बढ़ने की दौड़ में शामिल है।

पिछले 48 वर्षों में पहली बार मुझे यह एहसास हुआ है तो लगता है कि मैं गलत हूँ, देश सच में बदला है और लोग खुश है, तरक्की पर है और उन्नति कर रहे है। गलत मूल्यांकन करने के लिए मैं खुद दोषी हूँ, कल 30 करोड़ का सोना बिका इस कस्बे में अखबार आज दहाड़ रहे थे और वुडलैंड से लेकर रेड चीफ और सारे ब्रांड बेचने वाले मित्र खुश है कि माल खप गया है।
देश के कार्बन डेटिंग में भी अब हम हिस्सा बंटा सकते है क्योंकि अभी देख रहा हूँ तो दूर दूर तक आसमान में सिर्फ धुंआ ही दिख रहा है, ध्वनि प्रदूषण में भी हम देवासी सबसे आगे हो सकते है आज, कल इतना कचरा होगा कि सुबह हजार दस हजार लोगों की टीम को नगर निगम स्वच्छ भारत फंड से एक हफ्ते का काम दे सकती है। मुझे गर्व की अनुभूति है कि इस तरह से हम रोजगार का निर्माण कर रहे है।
सच में मैं बहुत खुश हूँ और इस तरह की खुशी अब देवास जिले के 1068 गांवो में देखने को ज़िंदा रहना चाहता हूँ । शायद वहाँ भी ये गूँज सुनाई दे रही हो, मित्र मुझे अपडेट करें।
आमीन !
*****
पुराने घाव अगर कही हो तो सबको चुकता करके रिश्तों की नई बही बनाओ और प्यार के इंद्राज करके अपना बेलेन्स बढाओ, जीवन की आपाधापी में वैसे ही हर कोई त्रस्त है, तनाव में है और अगर हमारी दोस्ती और भरपूर स्नेह से दो पल मुस्कुरा भी लें तो और क्या चाहिए।
किसी व्यापारी की भांति पुराना उधार बराबर कर लें , जी भर कर कोस लें मुझे और कल से फिर प्यार मुहब्बत और दोस्ती का नया खाता खोले।
यही दीवाली है मेरी और यही पैगाम देना चाहता हूँ आज के इस दिन पर।
आप सबको, मित्रों और परिजनों को मंगलमय दीवाली की मुबारकबाद और दिल से बहुत सारी प्यार भरी शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...