Skip to main content

Posts of 28 July 16 Modi and Kejriwal & Sad Demise of Mahashweta Devi


Prisma Effect



*****

श्रद्धाजंलि 1084 की माँ
आप हमेशा भारतीय साहित्य की अन्तरात्मा बनी रहेंगी।
महाश्वेता देवी को नमन ।
लाल सलाम और जोहार, आदिवासियों की सच्ची हमदम चली गई।
*****
जिस महादेश में एक मुख्यमंत्री लोकतंत्र के प्रधानमंत्री से आतंकित होकर अपनी हत्या की आशंका जाहिर कर रहा हो वहाँ दलितों का पीटना, महिलाओं का पुलिस के सामने धर्म रक्षकों से मार खाना और अखलाख का बाहर खींचकर मार दिया जाना कोई बड़ी बात नही।
इतिहास में इससे बड़ी दुखांत घटना नही मिलेगी और यह जान लें कि अरविन्द केजरीवाल की तार्किक, अकादमिक और बौद्धिक क्षमता मन मोहन से दस हजार गुना बेहतर है और इसलिए अगर वो कह रहे है तो गम्भीरता समझिये कि देश में हम आप किस स्तर पर है, प्रशासन में बैठे लोग कितने दबाव में काम कर रहे है, एनजीओ में कितना आतंक है, न्यायपालिका का क्या हश्र हो रहा है और नागरिकों की जान माल और अभिव्यक्ति की सुरक्षा देने में केंद्र में सरकार नाकाम हो गयी है।
मित्रों यह बेहद संकट की घड़ी है, इसे अरविन्द का नाटक ना समझा जाकर आये दिन रोज हो रहे हमलों, प्रताड़ना, बर्बर युगीन ट्रीटमेंट और फासीवाद के बरक्स देखना चाहिए। मन मोहन और अमित शाह की खतरनाक जोड़ी और देश भर में सत्ता के मद में अंधे होते जा रहे तथाकथित राष्ट्र वादी लोग जिन्हें ना समझ है ना अक्ल, बस अपने धंधे बढ़ाने और रुपया कमाने को हर तरह का जोखिम लेकर देश की संस्कृति, मूल्य और गंगा जमनी तहजीब का सत्यानाश कर रहे है।
लोकतंत्र का काला अध्याय लिखा जा रहा है। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर विरोधियों को जेल में डाला था पर ये तो सीधे मार रहे है ह्त्या कर रहे है। क्या ख़ाक विदेश में छबि सुधर रही है ।
फिर कहता हूँ मन मोहन भारत के इतिहास में सबसे कमजोर प्रधानमंत्री और निरंकुश तानाशाह है। ये भारत की अक्षुण्णता के लिए सबसे घातक सरकार है जो दो साल में हर मोर्चे पर असफल रहने पर चुने हुए जन प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के साथ ह्त्या भी कर दें तो कोई बड़ी बात ना होगी।
*****
कल एक मित्र के यहां से जब बाहर निकले तो पाँव पोछ पर ध्यान गया। 


शायद पूरी दुनिया की यह हालत है और फेसबुक की भी !!!

क्या कहते है !


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...