Skip to main content

Posts of 30 Aug to 1Sept 15


शहरों को इतनी तेजी से बदलते हुए देखकर बहुत खुशी भी होती है और दुःख भी क्योकि इस विकास में बहुत लोगों के आंसू छुपे है और चकाचौंध के पीछे हाशिये पर धकेल दिए गए लोगों की दास्तान कही ख़त्म कर दी गयी है.
सिवानी ऐसा ही एक शहर नजर आता है आज से चार साल पहले यानी सन 2008-10 तक मै इस शहर में इतना आया हूँ कि यह अपना सा लगने लगा था पर आज जब कदम यहाँ पड़े तो लगा कि कितना बदल गया है और कितनी जल्दी........पता नहीं पर अच्छा लग रहा है.
रोमांचित हूँ , मंडला से बेहतर और काफी मॉडर्न होता यह ठंडा सा शहर आज धड़क रहा है बाजार,, भीड़, दुकानें और ब्रांडेड सामान की दुकानें, चौराहों पर ट्राफिक सिग्नल और खूब चौड़ी सड़कें वाह.........दिल करता है यही बस जाऊं !!
आजकल ना जाने क्यों हर शहर से गुजरता हूँ तो वही बस जाने को दिल करता है - नए लोग, नए विचार, नई कल्पनाएँ और नई उम्मीदें .........तो क्या हम उम्मीदविहीन समय में रह रहे है? खैर ..............

एक जुग बीत गया तुम्हारी याद में और तुम तो कोलावरी डी को भी भूल गए , इतनी जल्दी सब कुछ भूलकर कैसे जी लेते हो और यहां तो अभी दिल जलता है तो जलने दे ही अंदर घुमड़ रहा है । बरसात की बूँदें जम सी गई है शुष्क त्वचा पर और चहूँ ओर एक आवाज के शोर में मैं डूबता जाता हूँ...तुम्हारे लिए.....सुन रहे हो ना ......कहाँ हो तुम ???

आप किसी को अपने दोस्तों की सूची में इसलिए मत जोड़िये क्योकि वह मेरी सूची में है. कृपया सोच समझकर दोस्त बनाएं
( आज किसी के साथ कुछ हो गया तो उसने मुझे कहा कि वह तुम्हारा दोस्त था)
मेरी सूची में अब 5000 दोस्त है जिसमे से 95% आभासी दुनिया के लोग है और मैं उन्हें सिर्फ इस माध्यम पर जानता हूँ. सावधानी ही बचाव है मितरोँ ।


फिर नर्मदा के किनारे .......घने जंगल और भोले लोग

ये मन की बात कब खत्म होगी और देश की बात शुरू ?

मन ने कहा कि सबै भूमि गोपाल की तो मितरोँ मैं आप सबसे भूमि लेना चाहता था, पर गोपाल नाराज ना हो जाएँ इसलिए मन ने कहा कि मत छीनो वरना 19 में पाँव के नीचे की जमीन खिसक जायेगी इसलिए मितरोँ अब नही लूंगा पर छोड़ूंगा नही एक इंच भी, थोडा खुश हो लो कुछ और नाम दूंगा इस प्यार को !!!

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...