Skip to main content

Posts of 10-11 Sept 15


वन अधिकारी क्या कर सकते है इसकी मिसाल देखनी हो तो किसी भी आदिवासी इलाके में चले जाईये और फिर देखिये इनका उत्पात. झाबुआ के रानापुर ब्लाक के ग्राम नलदी छोटी और टेमरिया में आदिवासियों की खडी फसल पर जेसीबी मशीन चला दी, महिलाओं को मारा और बेइज्जत किया. जानते है क्यों, क्योकि ये आदिवासी वन अधिकार पट्टे मांग रहे थे जिन्हें सन 2014 में मान्य किया जा चुका है वन क़ानून के तहत. आठ सितम्बर को हुई जन सुनवाई में भी इन आदिवासियों ने यह मांग उठाई थी परन्तु कोई जवाब नहीं दिया. अभी इस कार्यवाही के बाद एक स्थानीय संस्था के हस्तक्षेप से पुलिस में एफ आई आर की गयी है परन्तु कोई कार्यवाही अभी वन विभाग के खिलाफ नहीं हुई है. 

कब तक आदिवासी यह सहते रहेंगे, इन्हें शर्म नहीं आई कि जिस समय फसलें बड़ी मुश्किल से पक रही है और पानी की कमी है, भूख और गरीबी की त्राहि त्राहि हर जगह मची हुई है, गरीबी भुखमरी और कुपोषण के शिकार महिलायें और बच्चे हो रहे है,  वहाँ खडी फसलों को इस तरह से जेसीबी मशीन द्वारा नष्ट करना किस अमानुषिक और बर्बर समाज, शिक्षा और विकास का प्रतीक है?

प्रदेश में नेताओं और सत्ताधारी पार्टी को धन उगाहने और झान्कीबाजी चापलूसी से फुर्सत मिलें और विपक्ष जैसे बसपा या कांग्रेस को घटियापन से फुर्सत मिले तो इन आदिवासियों की बात सुने कोई? 

बालाघाट, पन्ना, सिवनी, मंडला,  डिंडोरी, खंडवा, शिवपुरी, आलीराजपुर, झाबुआ यानी लगभग हर आदिवासी इलाके में वन विभाग की गुंडागर्दी से लोग तंग आ गए है और हद यह है कि जिला प्रशासन या कलेक्टर वन विभाग का मामला बताकर चुप हो जाता है.

************************************************

बहुत मजेदार है ........जैन समुदाय के कहने पर शिवराज सिंह मप्र के कुपोषित बच्चों को अंडा नहीं दे रहे, जैन समाज के पर्युषण पर्व पर मांस पर देश के हर राज्य में प्रतिबन्ध लगाने में होड़ लगी है. भाजपा के शासन में जैन समुदाय एकाएक इनता ताकतवर हो गया यानी सीधा गणित है भिया कि जैन समुदाय संघ को बड़ी मात्रा में हर साल दो नम्बर का रुपया दान में देता है और अब अपनी मर्जी से देश के बड़े फैसले करवाएगा.....आ जाए अल्प संख्यक से बाहर और सामान्य बनकर देश में सामाजिक काम करें......और बाकी लोगों से निवेदन कि
आप लोग भी "देश के सच्चे नागरिक बनिए" 
tongue emoticon
ये दीगर बात है कि मांस के सबसे बड़े निर्यातक जैन समुदाय के ही अहिंसक, अपरिग्रही और निर्व्यसनी लोग है.


 



खत्म हो रही है ये फसलेँ और शायद कभी मोटा अनाज दूरदराज के आदिवासी गाँवों में भी देखने को भी ना मिले। झाबुआ में पानी के अभाव में नष्ट हो रही ज्वार मक्का।




आदिवासी बचपन और झाबुआ जिले के बच्चे जो स्कूलों में नही इन दिनों अपने खेतो में ककड़ी भुट्टों की रक्षा कर रहे है।


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...