Skip to main content

Post of 8 June 15



इंतज़ार है अब रजत शर्मा, शंकराचार्यों, राम मंदिर अयोध्या के पुजारी और तमाम ऐसे लोगों को Z+ सुरक्षा देने का ताकि हम भारत के लोग ज्यादा मेहनत करें , रुपया कमाएं, टैक्स भरें, और हमारे जवान कड़ी मेहनत करें और रामदेव और मोहन भागवतों टाइप लोगों की सुरक्षा करें. सुरक्षा यानी देश की सुरक्षा की चिंता किसी को नही देश के भीतर जवान मरते रहें , सीमा पर मरते रहें।

क्या हो गया है मोदी जी को, ये सुषमा, मुरली जोशी, आडवाणी, गडकरी, जेटली, गोविदाचार्य, उमा, और जावड़ेकर या खुद राम माधव और मोहन भागवत जी चुप क्यों है ? क्या मोदी जी यानी हिंदुत्व और भाजपा के अकेले पर्याय हो गए है ? कांग्रेस के साठ साल तो बहुत गिनाये भक्तों ने अब सारे बुद्धिजीवी चुप क्यों है?

एक लोकतांत्रिक देश में एक तानाशाह का इस तरह से फैसले लेना उसी की पार्टी के लोगों का चूं भी ना बोलना बेहद घातक ही नही खतरनाक भी है।

और सबसे ज्यादा दुःख न्यायपालिका को लेकर हो रहा है जो राज दरबार में मुजरा कर अपने आकाओं को खुश करने में व्यस्त है. क्या है मोहन भागवत या रामदेव की सांविधानिक हैसियत जो ये जनता के रूपये से अपनी सुरक्षा ले रहे है। इसी को नाजीवाद या फांसीवाद कहते है ? शर्म आती है कि सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ना लेकर ऐसे फैसलों का साक्षी बन रहा है। बन्द कर दो सारे ढकोसले और व्यवस्थाएं । धिक्कार है ऐसे देश पर जहां बच्चे भूख से मर रहे हो, एक भृष्टतम् मुख्यमंत्री जैन साधू के वश में है और देश की मुद्रा का उपयोग मानसून ना होने के अंदेशा होने के बावजूद यहां खर्च की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...