Skip to main content

सारा नमक वही से आता है जहां बूंदों के बीच प्यास है- बहादुर पटेल का संकलन





बहादुर पटेल हिन्दी कविता में अब एक स्थापित नाम है जिनकी कविता एक अलग पहचान बनाती है. टापरी जैसी कविता और ग्रामीण परिवेश से चुनकर वे जो बिम्ब रच रहे थे वे बिम्ब अब विश्व परिदृश्य तक जा पहुंचे है और जहां वे बढ़ती हुई ग्लोबल व्यवस्था में तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ बहुत तीखा तंज कसते है. जहां वे दादी के गेंहूं बीनने की बात करते है वही वे एक आत्महंता आदमी की त्रासदी की बात भी करते है और संवेदनाओं का ऐसा जाल बुनते है कि पाठक बरबस ही कविताओं को आत्मसात करने लगता है. जीवन और आत्महत्या के बीच सिर्फ एक ही क्षण होता है और यदि वह टल गया तो जीवन बच जाता है, इसे वे बखूबी अपनी कविता में चित्रित करते है. 

लीलाधर मंडलोई से सही लिखा है कि वे एक अलग प्रकार के कवि है जिनके यहाँ लोक की  नातेदारियाँ, सपनों और संघर्षों के तर्कों की अपनी निजता है. दलालों के देश जैसी कविताओं के साथ वे अपने समाज के आत्म रक्षा के सबक में गुंथे हुए है और आगाह करते हुए बहादुर पटेल बहुत आगे तक जाते है. बहादुर की कविताओं का दूसरा काव्य संकलन "सारा नमक वही से आता है" अंतिका प्रकाशन गाजियाबाद से आ रहा है, जो उनकी कविताओं की यात्रा का अगला पड़ाव और लगातार निखरती जा रही भाषा, बिम्ब और उपाख्यानों का दस्तावेज है. यह संकलन एक ऐसे समय में आ रहा है जब देश में उथल पुथल है और तानाशाही प्रवृत्तियाँ जोर पकड़ रही है, सारी दुनिया में एक विशेष तरह की विचारधारा थोपी जा रही है और आदमी को सिर्फ एक बाजार का पुर्जा मानकर इस्तेमाल किया जा रहा है, ये कवितायें उन्ही बेबसियों और करुणा की दास्ताँ है. 

अपने पहले संकलन "बूंदों के बीच प्यास" से जनप्रिय हुए बहादुर पिछले दिनों बहुत चर्चित कवि रहे है. इधर हिन्दी की सभी पत्रिकाओं में उनकी कवितायें छपी है और तसल्ली से पढी गयी है. वाट्स एप पर काव्यार्थ जैसा समूह चला रहे है और पिछले छः माह से सुधी पाठकों को रोज एक नई कविता पढ़ा रहे है जो कि सराहनीय उपलब्धि है. 

सारा नमक वही से आता है जहां बूंदों के बीच प्यास है, उम्मीद की जाना चाहिए कि इस नमक और प्यास के बीच कविता की जमीन पर जो नवांकुर फूटा था वह अब एक पौधे के रूप में तब्दील हो चुका है और आने वाले समय में वट वृक्ष बनकर अपने होने को चरितार्थ करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...