Skip to main content

बहादुर पटेल का जन्मदिन और कविता पाठ



















दोस्ती, यारी, संगीत, साहित्य और जिंदगी कितनी हसीन  हो सकती है यह शब्दों में बता पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है कई बार. देवास में हम लोग इस मामले में बहुत सुखी है और इस बात पर हमें गर्व भी है. कल प्रसंगवश बहादुर पटेल का जन्मदिन था और हमारे जीवन काका यानी श्री जीवनसिंह ठाकुर की नई किताब जो पाकिस्तान पर लिखे गये उनके लेखों का संग्रह है भी राधा प्रकाशन, नई दिल्ली से आई है. हम सब लोग आदरणीय डा प्रकाश कान्त जी के यहाँ एकत्रित हुए और फ़िर क्या बात थी, एक शाम कब रात में ढल गई, ताई संजीवनी का अपनत्व, अमेय और पारुल और श्रीकान्त  का स्नेह और मेजबानी , और देवास भर के साथी मोहन वर्मा, ओम वर्मा, समीरा नईम, दीक्षा दुबे, विजय श्रीवास्तव, जीतेंद्र चौहान(इंदौर) केदार, रितेश जोशी, संजय मालवीय, कैलाश राजपूत, रेखा भाभी, कृष्णा, कविता और बहादुर के परिजन, मेहरबान सिंह, सुनील चतुर्वेदी, अभिषेक और ढेर साथी इस महत्वपूर्ण  आयोजन में शामिल थे.

जीवन काका ने अपनी किताब के बारे में बताया और अपनी सारगर्भित टिप्पणी से भारत पाक मुद्दों को लेकर समझ स्पष्ट की. बाद में बहादुर ने अपनी नई ग्यारह कवितायें पढ़ी. इस आयोजन में देवास के वरिष्ठ साहित्यकार डा ओम प्रभाकर जी ने जीवन काका, डा प्रकाश कान्त और बहादुर को शाल ओढाकर सम्मानित किया. यह सबसे सुखद था कि इस निहायत पारिवारिक आयोजन में सब शामिल थे. बाद में साहित्य पर चर्चा हुई.

फ़िर देर रात तक हम ओम प्रभाकर जी से साहित्य और पुराने किस्से सुनते रहे, रात दो बजे उनके घर पर आदरणीय इंदु जी ने हमें मिठाई खिलाए और आंवले के लड्डू खिलाए जो इतने बढ़िया थे कि बता नहीं सकता. ढेरों किस्से-कहानियां और किस्सागोई के माहिर ओम जी ने हमें रचनाकारों और उनकी रचना प्रक्रिया से जुडी कई बातें बताई. यह दिन इस मायने में यादगार था कि एक दोस्त का जन्मदिन कितना सार्थक हो सकता है और जब अपने सब लोग मिलकर इसे रचनात्मक ढंग से मनाते है तो यह अविस्मरणीय हो जाता है. इस अवसर पर बहादुर के परिजन शामिल थे यह भी बड़ी खुशी की बात थी. कब समय गुजर गया पता ही नहीं चला. यह सब इतना भावुक और सुकून देने वाला था कि लगता था समय यही ठहर जाये.

संजीवनी ताई के एक होनहार शिष्य ने कार्यक्रम के आरम्भ में एक मालवी गीत और गजल गाकर इसे बहुत ही रसिक और संगीतमयी बना दिया था. आयोजन में संयोजन सुनील भाई का ना होता तो शायद यह इतना महत्वपूर्ण ना बन पाता, सो वे निश्चित ही धन्यवाद के पात्र है, और ओम प्रभाकर जी के लाडले केदार के बिना तो यह हो ही नहीं सकता था. बकौल सुनील भाई के "मै और संदीप तो उनके सौतेले पुत्र है और बहादुर और केदार सगे वाले है".....हा हा हा, ओम प्रभाकर जी का भी धन्यवाद कि इतनी देर रात तक हम लोगों के साथ रहे. जब घर पहुंचे रात दो बजे तो आदरणीय इंदु जी ने हम सबसे पूछा  कि एक बूढ़े ने चार जवानों को चलाया कि चार जवानों ने एक बूढ़े को चलाया?? शायद इतना खुलापन, ममत्व और सहजपन कही देखने को मिलेगा नहीं, वे सचमुच माँ है हम जैसे बिगडेल बच्चों की.

इस अवसर पर हमने अपने परिवार के सदस्य आदरणीय पदमश्री वसुंधरा ताई, कलापिनी कोमकली, सुल्ताना नईम दीदी, प्रभु जोशी,  भगवान सिंह मालवीय, मनीष वैद्य, पुष्पेन्द्र वैद्य, सत्यनारायण पटेल, दिनेश पटेल, ब्रजेश कानूनगो और इंदौर के साथियों को भी बहुत "मिस" किया जो इसमे शरीक नहीं हो पायें.

लंबी रचनात्मक उम्र जियो बहादुर और यश कीर्ति की पताकाएं फहराते रहो.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...