Skip to main content
इधर कुछ दिनों से तबियत कुछ ज्यादा ही ख़राब रहने लगी है यह शायद शक्कर का प्रपात है या रक्त चाप का असर कि सफर में अब वो रवानगी नहीं रही....
सब कुछ छुट गया है लिखना पढना तो ख़तम हो रहा है अब प्रकाशकांत से तो मिलने भी डर लगता है क्योकि देवास जाओ तो दन्त पड़ती ही है बहादुर तो चलो लिख लेता है कल ही फोन आया था कि कविता संग्रह की तैय्यारी है जैसे बीबी को डेलिवेरी होने वाली है......
मेरा क्यों छुट गया ये सब यह समझ से परे तो नहीं अलबत्ता यह सच है की मैंने दोनों बेटो को जब से समय देना शुरू किया है तब से मैं भावुक हो गया हूँ और फिर तो मेरा सारा समय सिर्फ और सिर्फ बेटो में ही जा रहा है। इस सारे चक्कर में मैंने अपनी तबियत इतनी ख़राब कर ली है की शराब और अपनी आदतें बस अब तो शायद मौत ही एक सहारा दिखता है.......
पर शराब तो अपूर्व ने छुड़ा दी थी जब से वो गया है तो पी नहीं पर आदतें ........ इनका क्या करू।???
ज़िन्दगी ने इतने गम दिए की सब मौसम नम दिए, ये गीत तो शायद अब किस्मत ही बन गया है..........
कितन लिखना छठा हूँ महेश्वर पर , रावलजी की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम पर ए दीन होने वाली यात्राओ पर मिलने जुलने वाले लोगो पर कहा हो पता है ये सब???
अभी एक मित्र  आया था तो उसकी अजब प्रेम की गजब कहानी मालूम पड़ी तो सोचा की उस पर भी कलम की धार तेज करू कैसे लोग कितनी आसानी से सब कुबूल कर जाते है पचा जाते है....
इन दिनों मनीषा पाण्डेय की डायरी पढ़ रहा हूँ ब्लॉग पर तो लग रहा है कि आधी आबादी जो मुक्त हो गई है वो कितनी उछ्न्कल हो गई है ये ओरतो की दुनिया जो अपनी पेशाब से लेकर चूमने चामने को लेकर बेताब है और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि मुक्तिवाद के नाम पर सबको बताना भी चाहती है।
खुदा खैर करे.......
मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूँ कि मैं तो लिखना चाहता हूँ सब कुछ अपने मान का और वो सब जो सोचकर मैंने ये ब्लॉग शुरू किया था पर अब तय कर रहा हूँ कि रोज़ लिखूंगा भले ही कही नहीं पढ़ा जाये पर लिखना ज़रूरी है साथ ही अपनी सेहत सुधार कर लूँगा
फिर से ज़िन्दगी में एक नया जन्मदिन आ रहा है एक नया संकल्प लेने को......
देखो कैसा दिन आता है............





Comments

संदीप भाई भवानी भाई कविता की पैरोडी(क्षमा सहित) में यही कहूंगा,

कुछ लिख के मर,कुछ पढ़ कर मर
जिस जगह पर जन्‍मा तू

उससे आगे बढ़कर मर।
क्‍योंकि भैय्या मरना तो है ही एक दिन। आज पता चला कि प्रकाशकांत केवल हमें ही नहीं औरों को भी डांटते हैं। और केवल हम ही नहीं उनकी डांट से दूसरे भी बचने की कोशिश करते हैं। खैर..वैसे यह फैसला बुरा नहीं है कि अब तुम रोज लिखोगे। पढ़ें न पढ़ें हम तो लिखें बस । मेरा भी ऐसा ही कुछ फंडा है। और यार ये वर्ड वेरीफिकेशन हटाओ न।

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...