Skip to main content

Drisht Kavi and other Post of 28 Feb 25

एक पुस्तक का विमोचन इतनी बार हो रहा है कि कहा नही जा सकता, मुम्बई से लेकर कालूखेड़ी , अमेरिका से लेकर भैंसदेही तक, अंडमान निकोबार से लेकर बीजाडांडी तक - लिखे और छपे हुए जुम्मे - जुम्मे दो हफ्ते बीते नई और उम्मीद इतनी कि पचास लाख प्रतियां बिक जाएँ किसी तरह से - पूरा खानदान लग गया है लेखक और प्रकाशक का, बस फर्क इतना है कि प्रकाशक सभी के साथ न्याय कर रहा है धीरे से सबकी किताबों का केश लोचन करवा रहा है पर लेखक तो एकदम ई भयानक आत्म मुग्ध हो गया है - सुबह दिशा मैदान को जा रहा तो किताब ले जा रहा है कि "भाई हाथ भी मत धो - पेले बिमोचन कर दें, फोटू पेलना हेगा फेसबुक पर"
और प्रचार का तो पूछो ई मत भिया - बीबी, माशुकाएं, बच्चे, सास, ननद, बहु, टोमी, कालू, मोती और रेट कैट तक कर रिये हेंगे पर फिर भी ससुर एक लम्बर पे नई आ रई हेगी - सबसे हाथ पाँव जोड़कर लिखवा लिया, फोटू मंगवा लिए पढ़ते हुए , पोष्ट भी कर दिए पर माल बिक नई रिया
क्या इलाज है किसी के पास
मप्र का राजगढ़ - ब्यावरा पुण्यात्माओं की भूमि है
आज की खबर यह है कि मधुरानी तेवतिया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रमुख सचिव बनी, आपको याद दिला दूँ कि यह मधुरानी तेवतिया वही आईएएस अधिकारी है - जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी थी और उनके पति नरेंद्र कुमार आईपीएस थे भिंड में कही, माननीय शिवराज जी चौहान के राज्य में कार्यकाल में नरेंद्र कुमार की खनिज माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की थी, मधुरानी उस समय गर्भवती थी, हम लोग एक काम के सिलसिले में उस दिन राजगढ़ में ही थे और इस हृदयविदारक घटना के बाद उनसे मिलने भी गए थे और थोड़े दिन बाद उन्होंने फिर मध्यप्रदेश का कैडर छोड़कर दिल्ली का कैडर ज्वाइन किया था
दूसरी खबर मालूम पड़ी कि राजगढ़ के ही हर्ष दीक्षित, जो सम्भवतः IIT Kanpur के पासआउट थे और युवा कलेक्टर रहते राजगढ़ में उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य से सम्बंधित ज़ोरदार काम किये थे और मैं उनसे 2 साल पहले मिला था एक CSR Project के मूल्यांकन के सम्बन्ध में, वे आजकल वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के सचिव है - बढ़िया है, अब नौकरी है तो करना ही पड़ेगी
समय पलटते देर नहीं लगती और जब ईश्वर देता है तो - छप्पर फाड़ के देता है और फिर भारत में भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का तो क्या ही कहना - गिरगिट भी शर्मा जाते हैं, अब मजेदार यह है कि मधुरानी तेवतिया जिनके पति की मौत या हत्या विवादास्पद रही थी - वह इस भाजपा के मुख्यमंत्री की सर्वेसर्वा बन गई है और पूरे दिल्ली की प्रशासनिक लॉबी को लीड करेंगी
मतलब जय हो जय हो जय हो
जय हिन्दू राष्ट्र, जय सनातन
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...