Skip to main content

Man Ko Chithti Post of 21 July 2024

सारे सुख दुख से गुजरने के बाद भी ज़िंदगी के मूल स्वरूप में कभी फ़र्क नही आता और ना हमारे व्यवहार में, हम जैसे है वैसे ही रहते हैं - यदि सच में कभी कोई फ़र्क घटनाओं, समय या परिस्थितियों का पड़ता तो इस समय हम सब एक बेहद संवेदनशील और बेहद उम्मीदों भरी दुनिया में जी रहें होते
हम सब चतुर सुजान है और पहुँचे हुए कलाकार है, बल्कि यूँ कहूँ कि मंजे - घुटे हुए लोग जो प्रतिक्रियावादी है और इतने माहिर है कि हर घटना, दुर्घटना या सुखद संयोग के बाद नेपथ्य में जाकर यवनिका के पीछे आसरा ले लेते है और यही कला हमें अक्षुण्ण और शाश्वत रखती है, इसी सबके बीच से तमाम तरह के प्रभावों को झटका देकर हम पुनः जीवन की मौज मस्ती में लौट आते है और अपना ही जीवन जीते है बजाय किसी और के साथ एकाकार हुए या सांगोपांग रूप से किसी और का कल्याण करने के
स्वार्थीरूप से जीने की यही अमर और अजर कला हम बचपन से अपने-आप सीखते है, कोई नही सीखाता इसे और धीरे-धीरे इसमें पारंगत हो जाते है पर अफ़सोस कि मृत्यु के सामने यह अभिनय धरा का धरा रह जाता है और हम अपने सारे जीवनास्त्र, अभिनय कौशल, उम्मीदों की पोटली, नीरभ्र आकाश में उड़ने की इच्छाएँ, उद्दाम वेग से बहने वाली भावनाओं का ज्वार और जीने की अकथ कहानी मृत्यु के सामने डालकर सब कुछ सर्वस्व भी कर देते है और एक विदा ले लेते है सदा के लिये - यह कहकर कि इस सच्चाई से मुंह मोड़ना नामुमकिन है जिसे हम विदाई कहते है
विदाई उस मंच से जिसे जादू का खिलौना कहा गया है

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "