Skip to main content

World Poetry Day Modified Poem of Gyanendrapati 21 March 23

 मेट्रो के सम्मान में

____
चेतना पारीक तुम अभी भी
माणिकचंद, रजनीगंधा, कमला पसंद या
320, 120 और कीमाम की
चटनी वाला पान ख़ाकर
रंगे मुंह से मेट्रो में चढ़ती हो
राजीव चौक से रोज़ सुबह 8.33 पर
वही काला भैंगा ऑटोवाला
तुम्हारा आशिक है,
जिसके मुंह से रात की बिरियानी
सड़े अंडे, सूखे पापड़, बासी सलाद
और सस्ती बीयर की बदबू
महकती है रास्ते भर
या कोई पार्षद फँसा लिया है
मेट्रो की भीड़ में ताकती हो अभी भी
खोजती हो किसी भोले नत्थूलाल को
जब कोई फंस जाता है
तो उसे अपनी पर्स से डायरी निकालकर
सुना देती हो दस - बारह कविताएँ
और कथेतर विधा का कोई ट्रेवलॉग
शुक्र है मेट्रो की खिड़कियां
बन्द होती है और अब
दरवाजे भी दिल्ली में
दाहिनी ओर खुलने लगे है 2014 से
वरना दर्जनों लौंडे रोज
आत्महत्या कर लेते तुम्हारी
कविताएँ सुन -सुनकर
चेतना पारीक कैसी हो
कलकत्ता अब कोलकाता,
इलाहाबाद प्रयागराज हो गया
विजय मालया को भी इंतज़ार है
नीरव मोदी याद करता है तुम्हे
ट्राम अब पुरानी बात है
ममता नई इंदिरा बन गई देश में अब
मोदी जैसा सज्जन पुरुष जननेता है
और कल्लू मामा सबसे प्रभावी
मैनेजर राजनीति का
प्रशांत किशोर पैदल चलता है बिहार में
ईडी, सीबीआई कवियों के ही पीछे नही
सब अस्त व्यस्त है और पहरे में है कुएँ
जिनमें पानी कम भाँग जियादा है
उज्जैन, बनारस के मंदिर चौड़े हो गए
भगवान दर्शन रुपये में बह गया
मस्जिदों की अजान कर्कश हो गई
तुम चर्च जाती हो अब भी
और लँगर में हलवा खाने चेतना पारीक
बोलो तुम हिन्दू हो या वामी
सपाई, बसपाई या सोशलिस्ट
सुनो चेतना पारीक
आज कविता दिवस है
आज बख़्श देना लौंडों को
मेट्रो में कम से कम
नार्थ कैम्पस में कोई सुलझ गया
तो उलझा देगा तुम्हे
चेतना पारीक
◆ अज्ञानेंद्रपति
____
संदीप नाईक, देवास से
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
[ प्रेरणा - फेख्ता के कर्णधार और जनक श्री श्री 1008 Vineet जी को #विश्व_कविता दिवस पर बहुत प्यार से समर्पित ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...