Skip to main content

Hindi Day, Drisht Kavi and other Posts of 14 Sept 2021

हिंदी की बरसी है आज - बोले तो शिराद्ध

Please call me for Breakfast, Lunch, High tea in evening or Dinner "आई बिल इस्पीक ऑन इम्पोर्टेंस ऑफ हीन्दी लैंगुएज "
भाषण देने का हो, बाद बिबाद का निर्णायक, निबंध जांचकर नम्बर देना हो - सब कल्ल लेगा अपुन अकेला, आप जो ₹ 60/- की शॉल और सड़ा नारियल दोगे बगैर पानी बाला बो बी ले लूँगा, बासी समोसा खा लूँगा हीही करते हुए
बस कल बुला लो, कुर्ता साफ करके रख लिया है, आठ दस दोहे जाद कल्ल लिए है और शानी, महादेबी, अन्नामीका, कुंबारे नारायण, निर्मल बर्मा, डबराल, पिरेमचन्द्र , निराला, मुक्तिबोध से लेकर दुबे, चौबे, छब्बे, वेदी, द्विवेदी, त्रिवेदी, चतुर्वेदी और यहां तक कि मोई जी के बी बिचार पढ़ लिए है हीन्दी कूँ लेकर
कोई बुलाओ रे कल , दो साल से शॉल नी मिली
बैंक बाले, इस्कूल बाले या कोई एनजीओ बाले ही बुला लो रे, भासण देंने की भोत इच्छा हो रैली हेगी एकदम जोर से जैसे कि जोर से .....
14/09/21
***
बेसे जे पूछ रहे कि इस्कूल कालेज के माड़साब लोगोंन कूँ अब्बी बी ज़ूम पे ई देख रियाँ हूँ, किलास नई ले रिये ससुरे, अब्बी बी सेमिनारों, कउता पाठ, भासण और बिमर्स में ई ब्यस्त हेंगे, और हमारे हिंदी बाले तो धे धे कर ज़ोरदार कार्यकिरम कर रिये हेंगे - अंग्रेज़ी बालों की कौनउ औकात नई, बापड़े हर किसी की हर घटिया फेसबुक पोष्ट और भाट्सएप पर अंगूठा घिश घिशकर नया प्लांट करबा रिये है, घुटने की सर्जरी के मानिंद
अब बोलो जे चक्कर का बां, कां जे सब हिंदी बालों कूँ रुपया मिलने लगा कां भासण और बेबीनार का
[ अभी फोन आया था लाइवा का - हम कोई जवाब नही दे पायें, किसी को मालूम हो तो बतायें प्लीज़ ]
***
Mumbai Diaries on Amazon Prime
Awesome , thrilling & horrible as if we are witnessing Mumbai attack and stuck some where in Taj Hotel.
A must watch
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...