Skip to main content

Netflix Movies and "Khed Hai" - Poem of Naiduniya Diwali Special 1999, Posts of 24 to 25 May 2021

 Dear Daddy

Sandeep and Pinky Faraar

Grand son of Sardar
कुरुक्षेत्र

लोनावाला बायपास
आखिरी दो मराठी बाकी हिंदी - पिछले तीन चार दिनों में देर रात देखी फिल्में है -ताकि सनद रहें, नेटफ्लिक्स और अमेज़ॉन प्राइम पर
***
|| खेद है ||


बहुत पुरानी बात
जब हिंदी क्षेत्रों में भी दीवाली विशेषांक निकाले जाते थे और अखबारों के इन विशेषांकों में छपने से लेकर पढ़ने और चर्चा करने की होड़ मची रहती थी
अभी Abhay Sahasrabuddhe ने फोन करके 1999 के नईदुनिया के दीवाली विशेषांक की याद दिलाई कि "तेरी कविता पढ़ रहा हूँ, लगभग 22 साल पुरानी कविता का फोटो भेज रहा हूँ "
दिन बन गया भाई, तब दोस्तों को चिट्ठियाँ लिखते थे हम लोग ; मोबाइल नही, नेट नही बस चिट्ठी यानी पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय या 50 पैसे के लिफ़ाफ़े और कॉपी से फाड़े हुए चार पन्नों पर भर - भरकर लिखी चिठ्ठी से जीवन ख़ुश था और दिमाग़ी तनाव नही होता था, Binay Saurabh , Sanjeev Thakur , Jitendra Srivastava, Avinash Das , Ramesh Gupta , Dinesh Kushwah से लेकर तमाम दोस्तों और तत्कालीन बड़े साहित्यकारों, सम्पादकों और कवियों को, यहाँ तक कि स्थानीय शहर के दोस्तों को भी पोस्टकार्ड लिखते थे और पोस्टमेन का हर दोपहर इंतज़ार रहता था, दीवाली होली या ईद पर ₹10/- का इनाम देने पर ख़ुश हो जाता था और हर चिठ्ठी पत्रिका को याद से घर दे जाता था पर आज ना चिठ्ठी ना पत्रिकाएँ, बस नेट, नेट - मेल - मेल, मैसेज - मैसेज , ब्ल्यू स्टिक्स और आँखें फोडू अभियान - उफ़्फ़, कहाँ गए वो दिन
बहरहाल, वो कविता पढ़िये - शायद कुछ बात समझ मे आये जो उस समय कहना चाहता था यह आज भी मौजूँ है उन मित्रों के लिये जो जवाब नही देते कही भी
शुक्रिया अभय


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...