Skip to main content

काले बादलों में सुरों का क्रंदन - इतिहास में शास्त्रीय गायिका की मौत - 30 July 2017


gangubai hangal എന്നതിനുള്ള ചിത്രം



kishori amonkar എന്നതിനുള്ള ചിത്രം


काले बादलों में सुरों का क्रंदन - इतिहास में शास्त्रीय गायिका की मौत
__________________________

1
मरना तो सबको ही होता है क्योकि बचा कौन है
अमरता का पट्टा कोई नही लिखाकर लाता
आम लोग हो, कलाकार या अभिनेता याकि इतिहासकार
बल्कि आम लोग बहुत धैर्य और शांति से मरते है 
कलाकार या अभिनेता उत्तेजना में मौत से याचना करते है

वो भी मर रही है ऐसे ही उत्तेजित होते हुए बगैर जाने कि
बेगम अख्तर, शमशाद बेगम या गंगुबाई भी मरी होगी
अभी किशोरी अमोनकर भी यूँही मरी थी यकायक
देख रहा हूँ कि वो भी मर रही है ऐसे ही हर पल हर रोज
जबसे उसने गाने के बजाय नकल को धँधा बना लिया

यह बाजार का जमाना है जो हमारे घर मे घुस आया है
यह अपने जन्मनाओं की कला को बेचने का समय है
यह रागों को छोड़कर घराने बनाने का समय है रसिकों
मौत से रुपया कमाकर कला की नुमाइश का समय हैे
देख रहा हूँ कि शास्त्रीयता की आड़ में बिक रही है कला

अब शास्त्रीयता का एक आवरण ओढ़े बाजार में है वह
जहां उद्योगपति जाम लेकर सराहते है कला का मर्म
अधिकारी पढ़ते है कविता बेहूदी सी वाहवाही के लिए
संगीत अब उनके कोठों ने दर्ज है जो अनुशासित है
ऐसे में एक शास्त्रीय गायिका की मौत का अचरज नही मुझे।

2
जब उसने कहा कि मैं संगीत की दुनिया मे स्थापित हूँ
विदुषी से लेकर गुरु के उदबोधन भी छोटे थे उसके लिए
इसी दुनिया की कहानी थी जो मौत खत्म कर रही थी
गायिका को तीक्ष्ण व्यवसायिक बुद्धि में बदल रही थी
यह इतिहास की एक घटना थी जो पृथ्वी पर घटित हुई।

संगीत के इस पृष्ठ पर दर्जनों जगह अंकित है कहानियां
किसी को नही बख्शा इस नामुराद मौत ने, ले गई हर बार
खत्म हो गई उन्ही के साथ उन्ही की रागिनियाँ बन्दिशें
सीखने की बातें और ताल टूटने के सड़ियल किस्से भी
संसार यह याद नही रखता, बल्कि याद रहते है कर्म।

एक शास्त्रीयता जीवन मे भी होती है बारीकी से बुनी हुई
जो मनुष्यता को इतर जीवनानुभवों से अलग करती है
यही से आता है सुरों का आरोह अवरोह और मूल तमीज
बस गर यही खो दिया तो खत्म हो जाता है मालकौंस
भैरवी की दहलीज पर देख दुखी हूं इतिहास बनते पन्ने।

कमसिन उम्र से प्रौढ़ावस्था में पूरे समर्पण का भाव खत्म हुआ 
सीखने की अदम्य लगन भी खत्म हुई इस पड़ाव पर अंत मे
यह दुखद था कि काली चार के सुर एक जगह जाकर फटे
और एक बेसुरे से माहौल में मंद सप्तक पर तीन ताल बिखरे
यह मौत का आनुष्ठानिक स्वस्फूर्त रोजनामचा था जो बुना था 
एक ऐसी चौखट पर जहां संगीत के बाद वणिक बुद्धि काम आती है

मुझे अफसोस ही नही है सिर्फ दो शब्द कहना है - ओम शांति !

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...