Skip to main content

निर्भया उर्फ़ दामिनी उर्फ़ भारत का ऐतिहासिक न्याय 5 मई 2017



निर्भया उर्फ दामिनी उर्फ एक नाबालिग लड़की उर्फ देश मे आंदोलन और मोमबत्ती की अंगड़ाई से हाहाकार !!!
सजा पाए 4 मर्दो को फांसी हो शायद अब, ग़र माफ़ी या पुनर्विचार में कुछ ना हुआ तो
सवाल वही कि क्या इससे किसी को भी सबक मिलेगा ?
क्या छेड़छाड़, बलात्कार रुकेंगे ?
मर्दवादी सोच बदलेंगी ?
पितृ सत्ता के ढांचे में बदलाव होगा महिलाओं को समता का अधिकार मिलेगा?
क्या महिलाएं खुद आगे आकर अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाएंगी ?
क्या अपने जीवन के अधिकार - चाहे वो पढ़ाई का हो, नौकरी करने का, छोटे कपड़े पहनने का, रात बेरात बाहर जाने का, अपनी मर्जी से जीवन जीने का, शादी का या अकेले रहने का महिलाएं खुद लेंगी और क्या ये सब अधिकार उन्हें समाज या परिवार देगा ?
काम करने की जगह पर शोषण रुकेगा या महिलाएं खुद तरक्की के लिए अपने शरीर का इस्तेमाल नही करेंगी, या स्त्री ही स्त्री के विरुद्ध कोई रणनीतिक षड्यंत्र नही रचेंगी ?
इस फ़ैसले का दुरुपयोग धन ऐंठने और पुरुषों को परेशान करने में नही होगा DV Act 2005 की तरह ?
जेंडर के पुराने पड़ते मुद्दों और जेंडर समानता के नाम पर दुकान चलाने वाली और जेंडर की ताबड़तोड़ दवा बांटने वाली "घर बिगाड़ू" औरतों के व्यवहार और तौर तरीकों में बदलाव आएगा ?
ख़ैर , अब आगे देखना है कि स्व जस्टिस वर्मा के महत्वपूर्ण बदलावकारी परिवर्तनों के बाद आज की बेंच का यह फैसला कितना कारगर होता है भारतीय दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, सीता, गीता, द्रोपदी, बिलकिस, रेहाना, परमिंदर, एलिजाबेथ, मैरी या दामिनी, निर्भयाओं के परिपेक्ष्य में।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...