Skip to main content

भारत भवन में सुकून के कुछ पल. 3 दिसंबर 14
























Sushil Kumar Shukla & Devilal Patidar भारत भवन में सुकून के कुछ पल......और बेहद सार्थक चर्चा. एक कला गुरु और एक बच्चों के सरोकारों से जुडा बहुत करीबी दोस्त , अनुज और भयानक गंभीर सम्पादक जो कहता है कि बच्चे फिल्मों से कहानियों कविताओं से गायब हो रहे है, इस्तेमाल हो रहे है तो बाजार में विज्ञापनों में....


दादा यानी देवीलाल जी के साथ बातचीत में मजा आ गया उनसे वादा इया कि एक पूरा दिन साथ बिताने और उनके काम, नए हो रहे कला कर्म और क्या नया किया जाना चाहिए पर लम्बी बातचीत करने आउंगा. सुशील के साथ भारत भवन से लेकर न्यू मार्केट तक की लम्बी सैर में खूब बातें की और कुछ नया करने का सोचा है अब देखते है कि काम कैसे आगे बढ़ते है.


भोपाल रचनात्मक, प्रशासनिक और एनजीओधर्मियों जैसे लोगों का शहर है. अब फिर से जाने की बेला है, कल रात टहल रहा था एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ गप्प करते हुए तो टॉप एंड टाउन पर आ गए बस फिर क्या था आईसक्रीम खा लिया, "न्यू मार्केट आओ और आईसक्रीम ना खाओ तो पाप लगता है" उन्होंने कहा मैंने कहा कि मुझे शुगर की दिक्कत है तो बोले खा लो ठीक हो जायेगी नहीं तो मरने के बाद मेरे बंगले पर भूत की तरह भटकते रहोगे.


दोस्त ना होते तो क्या होता............और फिर रचना और सृजन. आज एक साथी और थी हमारे साथ, जो हमेशा से ही प्यारी दोस्त रही है और बहुत मैच्यूर

शुक्रिया मित्रों


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...