Skip to main content

सम्भावनाओं के समीकरण कभी संतुलित नहीं हो सकते




इस बीच बहुत कुछ है जो दरका है हम सब के बीच

सन्दर्भ, प्रसंग और व्याख्याएं एक अन्तराल के बाद तब निर्जीव होने लगती है जब सिद्धतम हालात, प्रत्युत्पन्नमति, अवचेतन पर उद्दाम वेग से भावनाओं का नियंत्रण अपने चरम पर नहीं होता।

इसलिए हे मन क्षमा कर दो और भूल जाओ इन सबको और चल दो उस अनंत की ओर जहां सिर्फ और सिर्फ एकात्म्निष्ठ होकर हम अपने आप को अपने आपमें विलीन करके सर्वस्म में खो जाए।

ॐ शांति ,ॐ शांति , ॐ शांति !!!

संयोग, संयम, साथ, स्वप्न, सत्यनिष्ठा,समेकन और सत्यता के सात प्रयोग जीवन में लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहना ही एक शाश्वत और अनवरत साधना है।

इस सबके बीच से रास्ता निकालते हुए जीवन में अपने बनाये मार्ग और मूल्यों के लिए यदि सब त्यागना भी पड़े तो हे मन संकोच ना करो और उस पथ पर चलो जहां सब कुछ निर्विकार भाव से स्वीकारना पड़े और तटस्थ होकर हम सबमे रहकर सबसे निर्लिप्त रह सके।

ॐ शान्ति, ॐ शान्ति, ॐ शान्ति !!!
कभी जिन्दगी के बाज़ार में अपने को बेचने निकलो तो पता चलेगा कि एक कोने में जगह मिलेगी मंडी के कोने में और जब तक कोई ग्राहक आयेगा, आप का माल बासी हो जाएगा और शाम के झुटपुट में सस्ते दर पर बेचते हुए लौट कर वापिस आना होगा थके कदमों के साथ। अगर यकीन नही तो अपने सपनों में बेच कर देखिये अपने आपको

निर्मम होकर सोचने के लिए क्रूर होना पडेगा और अहितकारी निर्णय लेने होंगे। ऐसे अलभ्य और सदवाक्य रचना होंगे जो क्षणिक तो अमंगलकारी होंगे पर कालान्तर में यही अक्षर क्षरित ना होकर मार्ग प्रशस्त करेंगे - चाहे वो कविता हो, कहानी हो या अभिव्यक्ति की कोई और विधा, बल्कि जहां जीवन हो या मृत्यु का सर्ग।

सम्भावनाओं के समीकरण कभी संतुलित नहीं हो सकते

नर्मदा नदी किसी तीर सी होकर मेरे अन्दर से गुजरती है 

होशंगाबाद में नदी के पुल पर से


ये बिजलियां क्यों चमक रही है और ये बारिश 
ये शायद किसी गहरे दर्द से वाबस्ता होकर गुजरी है अभी अभी


एक अधीर जीवन के सपने को जीने की बेताबी

अब तू नही था तो मै अपने आप में ही खो गया था और अब जब तू मिल गया है तो लगता है कि मै था ही नहीं और अब सब कुछ ख़त्म हो गया है।

जीभ जैसी जिन्दगी और यायावरी सा कृत्य !!!
हे इश्वर कही तो पूरा होने दें !!!


अकेलापन, अवसाद, हताशा और तनाव- जीवन के स्थायी भाव हो गए है बस हक़ के लिए लड़ते लड़ते खुद खत्म हो जाना होगा और फिर शायद .....

ट्रेन की डायरी और जीवन यात्रा के दुखद संस्मरण


धुप में निकलो तो लगता है कि जीवन के पानी को सूरज की तप्त किरणें सब कुछ लेकर निचोड़ देंगी और आख़िरी कतरा भी नहीं बचेगा जब यह देह अपने अंतिम पड़ाव पर होंगी। एक बूँद तो रख दो हे दैदीप्त्मान !!!

आपको मुबारक तार्किकता के अभेद किले , मै अपनी कुतर्क की छोटी सी पारदर्शी पन्नी से बनी झोपडी में खुश हूँ जो खुली है और इसमे हवा आने जानी पर्याप्त जगह है जो मुझे ज़िंदा रखती है।

जीवन के कई मोड़ ऐसे होते है जहां से सिर्फ दूर तक अँधेरे कोने, बंद दरवाजे, ऊँची दीवारें, धुंधलका और "डेडएंड" ही नजर आते है। 
और दुर्भाग्य से हमें अक्सर रास्ते यही से ढूंढने पड़ते है, इसी सबमे जीवन हर बार ख़त्म भी होता है और पलटी भी मारता है।



Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...