Skip to main content

अपूर्व की नई नौकरी और मेरा स्थायी अकेलापन




अपूर्व की नई नौकरी लगी है आज या कल ये होना ही था मैंने उसके साथ लगभग पांच माह साथ बिताये है और मेरे लिए ये अनमोल धरोहर है मैं क्या कहू अपूर्व............ बस इतना ही की तुम थोड़ा सा यही रह जाओगे ......... या यु कहू की पुरे का पुरा यहाँ रह जाओगे बस सिर्फ़ इतना यद् रखना यदि तुम नही तो मैं नही............ संदीप नाईक समाप्त ..........बस................................
एक पिता को यह बोझ सहना ही पड़ता है आज मैंने यह दर्द कैसे सहा है यह शब्दों में बया कारण बहुत ही मुश्किल है..........
मैंने इन पाँच महीनो में यह अच्छे से समझा है की अपने लोगो को पाने के लिए भी ख़ुद को समर्पित करना पड़ता है सब कुछ भुलाकर सिर्फ़ अपनों का हो जाना पड़ता है............. मैंने लिखना - पढ़ना छोड़ दिया....... सबसे मिलना जुलना छोड़ दिया सिर्फ़ इसलिए की मेरा बेटा मेरा हो सके......... और उसने भी बहुत प्यार सम्मान दिया......... इतना की शायद अपना जाया होता तो भी नही मिलता ............. बस अब तो जीवन सिर्फ़ इन बच्चो का है- घर के तीन बच्चे और अपूर्व और मोहित............ सब इनके लिए है और कुछ भी नही है जीवन में.................
मैंने बहुत दुःख दिए सबको, कितना सारा नाटक किया की -"मोह छुट जाए", पर कहा हो पता है- कुछ भी सोचा हुआ पुरा नही होता...............
अपूर्व एक नई दुनिया में जा रहा है- मेरा रोम रोम काँप रहा है, नई दुनिया है, बीहड़ है.... जंगल है.... मूल्यों की बेहद कमी है....... और ऐसे नए अबोध बच्चे जो सिर्फ़ अपनी..... पढ़ाई.......... मूल्य लेकर इस मायावी दुनिया में जा रहे है उन्हें सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने आप पर भरोसा रखना पड़ेगा और..... रोज़ एक नई लड़ाई लड़ना पड़ेगी काफी मशक्कत के बाद ये अपना वजूद टिका पाएंगे पर मुझे ये विश्वास है की ये ये युवा देश को एक नई राह दिखायेंगे और ईमानदारी से काम करते हुए अपने परिवार और समाज के लिए कुछ बहुत सार्थक करेंगे............
कम से कम मेरा अपूर्व, मोहित और आनेवाले तीनो बच्चे तो ऐसा ही करेंगे -ये मेरा विश्वास है..............

खूब सारा प्यार और शुभकामनाये तुम्हारे लिए अप्पू , बस ये ध्यान रखना की ये "बुढा" रोज़ तुम्हारे लिए दुआ ही करेगा कितना भी हो जाए, ये तुमसे कभी लड़ाई नही कर सकता...........क्या दुनिया में कोई अपनी ही रूह से लड़ता है???

बचपन में एक कहानी पढ़ी थी एक राक्षस की उसे कोई मार नही सकता था फ़िर एक साधू ने राजकुमार को बताया की उस राक्षस की जान सात समंदर पार एक तोते में है, जबतक उस तोते को नही मारोगे , राक्षस का कोई कुछ नही बिगाड़ सकता......... यह रूपक में हमेशा से कहता आया हू तुम्हे..............पर आज मेरा "तोता" बड़ा हो गया है और अब सात समंदर पर जाने के लिए भी तैयार है, पर मेरी जान तुममे ही है और तुममे ही रहेगी -अप्पू............मेरी जान मोहित में है, मेरे सिद ,ओजस और अनि में है ............... अगर कही से भी कुछ हुआ तो ये " राक्षस मर जाएगा............"!!!!!!!!!!
खूब प्यार और दुलार के साथ स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाये................
वही पागल और प्यार का मारा हुआ............
जो फ़िर से एक बार अकेला रह गया पहले पापा , फ़िर माँ और अब तुम भी दूर जा रहे हो......... बहुत झगडा हूँ न तुमसे.............. माफ़ी मांगने लायक भी नही रहा अब तो............ मैं ................. फ़िर भी भीगी आँखों से माफ़ी मांगता हूँ तुमसे और ये विश्वास दिलाता हूँ की मेरा प्यार कभी खत्म नही होगा...................
मुझे मुखाग्नि देना है तुम्हे.......... बस ये याद रखना ......................और मेरे लिए आ जाना एक बार ही सही पर आ जाना .........भले ही रंजिशे निभाने के लिए................

तुम्हारा ही
डैड


Comments

Amit said…
Apurv Got a very precious gift in in the form of a person who sometime act as a teacher and sometime as a friend and sometime as a dad That is you sir ......
I wish all the best to appu....

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...